Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण से 72 घंटे के अंदर जवाब देने के लिए आदेश जारी :- अनुराग ठाकुर

कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण से 72 घंटे के अंदर जवाब देने के लिए आदेश जारी :- अनुराग ठाकुर

हमीरपुर|
कुश्ती संघ और फेडरेशन के अध्यक्ष पर लगे आरोपों को लेकर सरकार एक्शन में आ गई है। केंद्र सरकार ने कुश्ती फेडरेशन से खिलाड़ियों के आरोपों को लेकर जवाब तलब किया है। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह से 72 घंटे के अंदर जवाब देने के लिए आदेश जारी किया है। इसके साथ ही लखनऊ में होने वाले राष्ट्रीय महिला कुश्ती प्रशिक्षण शिविर को रद्द कर दिया गया है। हमीरपुर में मीडिया कर्मियों से रूबरू होते हुए यह बड़ा बयान दिया है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हिमाचल के दो दिन के दौरे पर थे, लेकिन अचानक वीरवार को वह दोपहर बाद दिल्ली के लिए लौट गए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में खेल और खिलाड़ियों के लिए इतना कार्य किया गया है जो कि पिछले 75 वर्षों में नहीं हो पाया है। खिलाड़ी भली भांति जानते हैं कि किस तरह से मोदी सरकार ने कार्य किया है। खिलाड़ी खेल विभाग के सचिव के साथ मिलेंगे और अपना पक्ष भी रखेंगे।

इसे भी पढ़ें:  Himachal: प्रदेश में बिगडती कानून व्यवस्था के खिलाफ 22 जून को भाजपा का उग्र प्रदर्शन
Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now