Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

रहाणे की टीम पर भारी पड़ा दिल्ली का ये बॉलर, हवा में उड़ा दिया शतकवीर का स्टंप

Ranji Trophy Mumbai Vs Delhi Divij Mehra

नई दिल्ली: रणजी ट्रॉफी में एक के बाद एक रोमांचक मुकाबले सामने आ रहे हैं। दिल्ली और मुंबई के बीच अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में खेले जा रहे मैच में दिल्ली के एक गेंदबाज ने मुंबई की कमर तोड़ डाली। दिल्ली के बॉलर दिविज मेहरा की शानदार गेंदबाजी ने अजिंक्य रहाणे की टीम मुंबई को घुटनों पर ला दिया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दूसरी पारी में तीसरे दिन का मैच खत्म होने तक मुंबई की टीम के 168 रन पर 9 विकेट गिर चुके हैं। खास बात यह है कि दिविज ने मुंबई के शतकवीर सरफराज खान को पहली ही गेंद पर बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। सरफराज ने पहली पारी में शानदार सेंचुरी ठोक 125 रन बनाए थे।

खतरनाक इनस्विंगर पर सरफराज के उड़े होश

ये नजारा 10वें ओवर में देखने को मिला। 10 रन बनाकर खेल रहे अरमान जाफर को अनुज रावत के हाथों कैच आउट कर पवेलियन भेज चुके दिविज ने अगली ही गेंद पर सरफराज खान को बोल्ड मार दिया। दिविज की ये इनस्विंगर इतनी खतरनाक थी कि सरफराज खान इससे पहले कि कुछ समझ पाते, ऑफ स्टंप उड़कर दूर जा गिरा। ये नजारा देख सरफराज दंग रह गए। आखिरकार उन्हें दूसरी पारी में डक पर पवेलियन लौटना पड़ा।

दिविज ने चटकाए 5 विकेट

दिविज ने दूसरी पारी में घातक गेंदबाजी करते हुए अब तक 12 ओवर में 29 रन देकर 5 विकेट चटका दिए हैं। उन्होंने अरमान जाफर और के अलावा पृथ्वी शॉ को 16, मुशीर खान को 5 और मोहित अवस्थी को डक पर पवेलियन भेज दिया। वहीं प्रांशु विजयरान ने 2 विकेट चटकाए। तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद मुंबई की टीम 92 रन की लीड ले चुकी है तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली को पूरी टीम ढेर करने के लिए सिर्फ 1 विकेट की दरकार है। मैच का चौथा दिन काफी अहम होगा। दिल्ली को यदि कम रनों का लक्ष्य मिलता है तो वह इस मैच को आसानी से निकाल सकती है। देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच का नतीजा क्या रहता है।

दिविज मेहरा की शानदार गेंदबाजी देखने के लिए यहां क्लिक करें।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now