Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘सॉरी सचिन पाजी…’, आरपी सिंह और आकाश चोपड़ा ने सचिन तेंदुलकर से मांगी माफी, जानिए वजह

SA20 Aakash Chopra RP Singh Sachin Tendulkar

नई दिल्ली: क्रिकेट वो दिलचस्प खेल है, जिसमें कब क्या हो जाए कहा नहीं जा सकता। इसकी अनिश्चितता ही इसकी सबसे बड़ी खूबी है। एक ऐसा ही नजारा साउथ अफ्रीका में चल रही टी 20 लीग में सामने आया। प्रिटोरिया कैपिटल्स और जोबर्ग सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में कैपिटल्स के बल्लेबाज थियुनिस डी ब्रायन अजीब तरह से आउट हो गए। दरअसल, सॉल्ट का शॉट तेज रफ्तार में स्ट्रेट की ओर गया और गेंदबाज अल्जारी जोसेफ के पैर से लगकर बॉल स्टंप से टकरा गई। इस तरह स्टंप पर रखीं गिल्लियां बिखर गईं और डी ब्रायन बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।

आरपी सिंह से पूछा- कभी ऐसा किया है

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस विकेट को देखकर क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा दंग रह गए। उन्होंने मांकडिंग को गलत बताए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा- अब इसमें बताइए कौनसा स्किल इंवॉल्व है। जब बॉलर मांकडिंग कर देता है तो दुनियाभर में लड़ाईयां शुरू हो जाती हैं, लेकिन अब इसमें स्किल देख लेते हैं। वो तो पैर पर जाकर बॉल लगी और स्टंप से लग गई, मुझे तो नहीं लगता कि इसमें कोई स्किल है या जान-बूझकर आपने कोई काम किया है। इसके बाद आकाश चोपड़ा ने आरपी सिंह से सवाल पूछा- क्या आपने कभी ऐसा काम किया है।

आरपी सिंह बोले- मेरे शॉट से सचिन तेंदुलकर हो गए थे आउट

इस पर सिंह ने कहा- फॉलोथ्रू में मेरे हाथ या पैर से लगकर कोई विकेट आउट हुआ हो, ऐसा शायद नहीं हुआ, लेकिन एक बार बल्लेबाजी कर रहा था तो मैंने स्ट्रेट ड्राइव मारा था और सामने वाले बल्लेबाज रनआउट हो गए थे। इसके बाद आकाश चोपड़ा ने आरपी सिंह से पूछा- वे कौनसे बल्लेबाज थे? इस पर सिंह ने कहा- सचिन तेंदुलकर। इस पर चोपड़ा ने हैरानी वाला रिएक्शन दिया और कहा- सॉरी बोलो पाजी को…तो आरपी सिंह ने कहा- मैंने उसी वक्त पाजी को सॉरी बोला था। इसके बाद आकाश चोपड़ा ने कहा- पाजी मैं आपको इसकी तरफ से एक बार फिर सॉरी बोलता हूं। आकाश ने इसका वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए सचिन तेंदुलकर से माफी मांगी है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now