Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अर्शदीप सिंह ने बरपाया कहर, इतने विकेट चटकाकर मध्यप्रदेश की तोड़ डाली कमर

Ranji Trophy Punjab Vs Madhya Pradesh Arshdeep Singh

नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज अर्शदीप सिंह इन दिनों रणजी ट्रॉफी में कहर बरपाते नजर आ रहे हैं। अर्शदीप ने गुरुवार को मध्यप्रदेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में एक के बाद एक चार विकेट चटकाकर टीम की कमर तोड़ डाली। एमपी को दिए गए फॉलोऑन के बाद अर्शदीप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो बल्लेबाजों को डक पर पवेलियन भेज दिया। स्टार गेंदबाज ने ओपनर यश दुबे को 4, शुभम शर्मा को 0, हर्ष गवली को 0 और अक्षत रघुवंशी को 7 रन पर पवेलियन का रास्ता दिखाया।

9 ओवर में चटका डाले 4 विकेट

Kullu Dussehra 2026 Celebration

अर्शदीप ने कुल 9 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट चटकाए। उन्होंने 2 मेडिन ओवर भी फेंके। वहीं मयंक मार्कंडे ने 8.5 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट निकाले। सिद्धार्थ कौल ने 5 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट निकाले। बलतेज सिंह को 5 ओवर में एक विकेट मिला। पंजाब के गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के आगे एमपी की टीम फॉलोऑन खेलते हुए 77 रन पर ढेर हो गई।

पंजाब ने 122 रन से जीता मुकाबला

पंजाब ने पहली पारी में 443 और एमपी ने 244 रन बनाए थे। ऐसे में पंजाब ने एमपी को फॉलोऑन खिलाने का फैसला लिया। पंजाब ने एमपी को 77 रन पर ढेर करने के बाद ये मुकाबला एक पारी और 122 रन से जीता। हालांकि अर्शदीप सिंह को पहली पारी में कोई विकेट नहीं मिला था, लेकिन जिस तरह से उन्होंने दूसरी पारी में वापसी की, उसने एमपी के जबड़े से जीत छीन ली।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दिखाएंगे जलवा

अर्शदीप हाल ही श्रीलंका के खिलाफ टी 20 सीरीज से लौटे हैं। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी 20 सीरीज में शामिल किया गया है। ऐसे में शानदार फॉर्म में चल रहे अर्शदीप न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी गेंदबाजी का जलवा बिखेरते नजर आएंगे। ये सीरीज 27 जनवरी से शुरू होगी।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now