Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मोहम्मद शमी के पास आशीष नेहरा का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, चटकाने होंगे महज इतने विकेट

IND Vs NZ 2nd ODI Mohammed Shami Ashish Nehra

नई दिल्ली: टीम इंडिया रायपुर में शनिवार को होने वाले दूसरे वनडे की तैयारी में जुटी हुई है। भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने शुक्रवार को नेट्स में जमकर पसीना बहाया। रायपुर में कई रिकॉर्ड निशाने पर होंगे। इस दौरान टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी भारतीय दिग्गज आशीष नेहरा का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

दो विकेट चटकाते ही तोड़ देंगे रिकॉर्ड

Kullu Dussehra 2026 Celebration

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के मामले में मोहम्मद शमी दुनिया के 73वें गेंदबाज हैं। उन्होंने अब तक 86 मैचों में 156 विकेट चटकाए हैं। यदि वे इस मुकाबले में महज 2 विकेट चटका देते हैं तो आशीष नेहरा को पीछे छोड़ देंगे। नेहरा ने अपने वनडे करियर के 120 मैचों में 157 विकेट लिए थे। अगर शमी 4 विकेट लेते हैं तो नेहरा के साथ इंग्लैंड के क्रिस वोक्स, भारतीय दिग्गज मनोज प्रभाकर, विंडीज के गेंदबाज मेल्कम मार्शल, पाकिस्तान के शोएब मलिक और न्यूजीलैंड के रिचर्ड हेडली को पछाड़ देंगे। वोक्स, प्रभाकर और मार्शल ने 157, जबकि मलिक और हेडली ने 158 विकेट लिए हैं।

मुथैया मुरलीधरन के नाम दर्ज है रिकॉर्ड

वैसे वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का रिकॉर्ड श्रीलंकाई दिग्गज मुथैया मुरलीधरन के नाम दर्ज है। उन्होंने 350 मैचों में 534 विकेट चटकाए थे। जबकि दूसरे स्थान पर पाकिस्तान के दिग्गज वसीम अकरम का नाम दर्ज है। अकरम के नाम 356 मैचों में 502 विकेट हैं। पांच सौ से ज्यादा विकेट चटकाने वाले सिर्फ ये गेंदबाज ही शीर्ष पर हैं। जबकि भारतीय गेंदबाजों में अनिल कुंबले शीर्ष पर हैं, उन्होंने 271 वनडे में 337 विकेट निकाले थे।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now