Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Virat Kohli और सचिन तेंदुलकर में कौन है बेस्ट? ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने दिया ये जवाब

Womens Asia Cup 2022 Sachin Tendulkar Virat Kohli

नई दिल्ली: भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) इन दिनों खतरनाक फॉर्म में चल रहे हैं। कोहली लगातार सेंचुरी जड़ रहे हैं और कई बड़े रिकॉर्ड हासिल कर रहे हैं। कोहली के वनडे में 46 सेंचुरी हो गई है और वे ‘गॉड ऑफ क्रिकेट’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) से मात्र 3 शतक पीछे हैं। कोहली के इसी फॉर्म को देखते हुए कई लोग उन्हें सचिन से बेहतर बता रहे हैं वहीं एक्सपर्ट्स की भी इस पर राय बंटी हुई है। इसी कड़ी में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने इस डिबेट में अपनी साइड चुन ली है।

विराट और सचिन में कौन है बेस्ट ?

Kullu Dussehra 2026 Celebration

विराट कोहली की सालों से सचिन तेंदुलकर से तुलना की जाती आ रही है और कई खिलाड़ियों का मानना है कि वे सचिन को कई मामलों में पीछे छोड़ सकते हैं। हालांकि कोहली इसमें कभी भाग नहीं लेते हैं और हमेशा इस सवाल को टाल देते हैं। कोहली जब फॉर्म में लौटे तो एक बार फिर से ये चर्चा होने लग गई और क्रिकेट जगत इसमें बंटा हुआ नजर आया। इसी कड़ी में जब ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस से अमेजन प्राइम पर कोहली और तेंदुलकर में से किसी एक को चुनने को कहा गया।

इस पर कमिंस ने जवाब देते हुए कहा कि सचिन तेंदुलकर के साथ ‘मैंने सिर्फ एक बार खेला है इसीलिए मैं इसमें कोहली का चयन करुंगा।’ उनके जवाब से ये जरूर लग रहा है कि वे कोहली को सपोर्ट कर रहे हैं लेकिन इसके साथ ही उन्होंने तेंदुलकर के साथ नहीं खेल पाने का तर्क भी दिया है।

सौरव गांगुली ने कही थी ये बात

वहीं इससे पहले इस डिबेट पर पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली ने कहा था कि इन दोनों में से किसी को भी चुनना बेहद ही मुश्किल है। इन दोनों ने बहुत कुछ हासिल किया है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा था कि कोहली एक स्पेशल खिलाड़ी है लेकिन वे भी कभी ना कभी फेल तो होंगे ही।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now