Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मोहम्मद शमी की तूफानी गेंद पर Finn Allen चारों खाने चित, हवां में उड़ गईं गिल्लियां, video

Mohammed Shami Clean Bowled Finn Allen

IND vs NZ: इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच रायपुर में वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया, जिसे मोहम्मद शमी ने पहले ही ओवर में सही साबित कर दिया। शमी ने पहले ही ओवर में न्यूजीलैंड के ओपनर Finn Allen को क्लीन बोल्ड कर दिया।

फिन एलेन पहले ही ओवर में बोल्ड

Kullu Dussehra 2026 Celebration

न्यूजीलैंड की तरफ से ओपनिंग की जिम्मेदारी फिन एलेन और डेवोन कॉनवे ने संभाली, वहीं मोहम्मद शमी पहला ओवर लेकर आए और उन्होंने अपने ओवर की पांचवीं गेंद पर फिन एलेन क्लीन बोल्ड कर दिया। शमी ने गेंद को विकेट टू विकेट फेंकते हुए बिल्कुल सीधा रखा, जहां फिन एलेन पूरी तरह से चारों खाने चित हो गए और शमी की गेंद उनका मिडिल स्टंप उड़ा ले गई। मैच के बाद दर्शकों और टीम इंडिया में उत्साह दौड़ गया।

सीरीज सील करने पर टीम इंडिया की निगाहें

बता दें कि टीम इंडिया पहला वनडे जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है, ऐसे में आज का वनडे जीतकर टीम इंडिया सीरीज को सील करना चाहेंगी। फिलहाल न्यूजीलैंड की टीम रन बनाने के लिए तरस रही है। जबकि टीम इंडिया के गेंदबाज पहला विकेट निकालने के बाद शदी हुई बालिंग कर रहे हैं।

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, इशान किशन (w), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (कप्तान/विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, हेनरी शिपले, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now