Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी

SSC MTS Notification

SSC MTS Notification 2023: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सीबीआईसी (CBIC) और सीबीएन (CBN) भर्ती परीक्षा, 2023 में मल्टी टास्किंग स्टाफ (Non-Technical) और हवलदार के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार क्षेत्रवार रिक्ति विवरण आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर देख सकते हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बता दें आवेदन प्रक्रिया एसएससी एमटीएस 2022-23 अधिसूचना जारी होने के साथ ही शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तिथि 17 फरवरी तक अप्लाई कर सकते हैं।
एसएससी

वैकेंसी डिटेल्स

एसएससी द्वारा इस बार की मल्टी टास्किंग परीक्षा के माध्यम से केंद्रीय विभागों में ग्रुप सी के अंतर्गत मल्टी टास्किंग स्टाफ के 10,880 और केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआइसी) व केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) में ग्रुप सी के अंतर्गत कुल 529 हवलदार के पदों पर भर्ती की जानी है।

एसएससी एमटीएस परीक्षा 2022 के माध्यम से कुल 11,409 पदों पर भर्ती जाएगी। इस परीक्षा में किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाई स्कूल (10वीं) की परीक्षा उत्तीर्ण और 1 जनवरी 2023 को 18 वर्ष से 25 वर्ष तक की आयु वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, कुछ पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष और सभी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्गों (एससी, एसटी, ओबीसी, आदि) के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

डिटेल नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां सीधा लिंक 

सिलेक्शन प्रोसेस

उम्मीदवारों को कट-ऑफ तारीख यानी 17 फरवरी, 2023 को या उससे पहले किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क ₹100 है। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूबीडी) और आरक्षण के लिए पात्र पूर्व सैनिकों (ईएसएम) से संबंधित उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

Aaj Ki Khabrencareer tips Hindiemployment news Indiagovernment job vacancyjob alert todayprivate job IndiaSarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now