Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

आज से शुरू हुए अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी के प्री वेडिंग फंक्शंस, इस तारीख को लेंगे सात फेरे

Athiya Shetty KL Rahul Wedding

Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल की शादी की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

शादी से पहले होने वाली रस्में यानि हल्दी, मेहंदी आज 21 जनवरी को ही होने हैं यानि आज से अथिया और केएल राहुल के प्री वेडिंग फंक्शंस शुरू हो गए हैं। साथ ही बताया जा रहा हैं कि अथिया और केएल राहुल की शादी 23 जनवरी को सुनील शेट्टी के खंडाला वाले आलीशान बंगले पर होने वाली है।

अथिया 22 जनवरी को लगाएंगी केएल के नाम की मेहंदी

जानकारी के मुताबिक अथिया के हाथों में 22 जनवरी को केएल राहुल के नाम की मेहंदी लगेगी और यह रस्म घर के अंदर ही होगी और ज्यादा फंक्शन भी नहीं होंगे।

शादी में होंगे सिर्फ 100 मेहमान

23 जनवरी को होने वाली अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल की शादी सिर्फ 100 मेहमानों की मौजूदगी में होगी। दोनों तरफ से कुल 100 गेस्ट ही आएंगे, जिनकी मौजूदगी में ये शादी होगी। साथ ही सभी आने वाले लोगों से कहा गया है कि वो फोटो फोटोज पोस्ट नहीं करें और उनके फोन भी दूर रखे जा रहे है।

वैसे तो इस शादी में पूरी तरह फैमिली के ही लोग ही होंगे, लेकिन कुछ बॉलीवुड सेलेब्स के भी शामिल होने की उम्मीद है। साथ ही जूम डिजिटल की रिपोर्ट के मुताबिक नया जोड़ा बाद में अपने दोस्तों और फिल्म और क्रिकेट जगत के लोगों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन करेंगे।

पैपराजी के लिए भी हुए खास इंतजाम

एक रिपोर्ट के मुताबिक कपल ने बताया है कि क्रिकेट के व्यस्त को शेड्यूल को देखते हुए, मई में आईपीएल के समाप्त होने के बाद फिल्म उद्योग और क्रिकेट के दिग्गजों के लिए शादी का रिसेप्शन होगा और शादी जनवरी में होगी। साथ ही इस शादी में वेन्यू पर पैपराजी के लिए स्पेशल अरेंजमेंट्स भी किए गए हैं।

ऐसे मिले अथिया और राहुल

एक कॉमन फ्रेंड के जरिए अथिया और राहुल की मिले थे और वे क्लोज दोस्त बन गए और फिर एक-दूसरे से प्यार कर बैठे। दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और हाल ही में कपल ने दुबई में न्यू ईयर भी साथ मनाया था और अब यह जोड़ी शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now