Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

रोहित शर्मा की दीवानगी, ग्राउंड में दौड़ लगाता पहुंचा बच्चा, हिटमैन को लगाया गले, देखें video

Rohit Sharma Passion

Rohit Sharma Passion: रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 51 रनों की पारी खेली, इस दौरान उन्होंने दो शानदार छक्के भी लगाए। लेकिन मैच के दौरान रोहित की दीवानगी भी फैंस के सिर चढ़कर बोली। एक बच्चा तो ग्राउंड में घुस गया और उसने रोहित को गले लगा लिया।

बच्चे ने हिटमैन को लगाया लगे

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल, जब रोहित शर्मा बैटिंग कर रहे थे, तभी एक बच्चा सुरक्षा गार्डों को चकमा देकर सीधा ग्राउंड में घुसा और दौड़ लगाकर सीधे पिच पर खड़े रोहित शर्मा से लिपट गया, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि थोड़ी देर में ही सुरक्षा गार्डों ने बच्चे को रोहित शर्मा से छुड़ाया और उसे ग्राउंड से बाहर किया।

रोहित ने खेली 51 रनों की पारी

रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली। इस दौरान रोहित ने 7 छक्के और दो जबरदस्त छक्के लगाए। रोहित की बैटिंग पर रायपुर में फैंस खूब झूमें। टीम इंडिया अब जीत की दहलीज पर खड़ी हुई है।

बता दें कि आज के मैच में टीम इंडिया हावी होकर खेल रही है। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने बेबस नजर आए और पूरी टीम महज 108 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। वहीं भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत करते मैच पर पकड़ बना ली है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now