Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘जिस चीज से ज्यादा प्यार करो…,’ मोहम्मद शमी ने मैच के बाद दिया दिल छू लेने वाला बयान

IND Vs NZ Mohammed Shami

नई दिल्ली: टीम इंडिया ने शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे में 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस मैच के हीरो भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी रहे। शमी ने 6 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट झटके। उन्हें इस प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच के बाद शमी ने प्रजेंटेशन में बड़ी बात कही।

कभी-कभी खराब गेंद पर भी विकेट मिल जाता है 

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मैच के बाद प्रजेंटर मुरली कार्तिक ने शमी से कहा- आप जो विकेटें चाहते हैं वो बाकी लोग ले जाते हैं, ऐसा कभी फील हुआ है आपको? इस पर शमी ने कहा- मैं अपनी लाइन और लैंथ से स्टार्ट करता हूं, लेकिन कभी-कभी ऐसा भी होता है कि जब आप बहुत अच्छा बॉल डाल रहे होते हैं तो आपको विकेट नहीं मिलतीं, लेकिन कभी-कभी ऐसा भी होता है कि जब आपका रिदम सही नहीं होता या खराब गेंद डालते हो तो आपको विकेट मिल जाती है। ऐसे में इसे माइंड करने की कोई बात नहीं है।

जिस चीज से ज्यादा प्यार करो…वो आपकी हो जाती है

कार्तिक ने आगे कहा- इतनी खूबसूरती से आप बॉल कैसे डाल लेते हैं, इसके पीछे क्या राज है? शमी ने इस सवाल के जवाब में कहा- मैं मानता हूं कि जितना ज्यादा नंबर्स में आप रिपीट करेंगे…वो कहते हैं ना कि जिस चीज से आप जितना ज्यादा प्यार करो वो आपकी ही हो जाती है… तो मेरे हिसाब से मैंने कभी ऐसा कभी नहीं सोचा था कि इस पिच पर इतना सीम पोजिशन मिलेगा। यदि गेंद सीम पर न जाए तो मुझे परेशान करती है। मैं हमेशा कोशिश करता हूं कि बॉल हमेशा सीम पर ही रहे, चाहे विकेट जैसा भी हो। मुझे जब हवा में सीम दिखता है तो मुझे ज्यादा मजा आता है।

दूसरे बॉलर्स को पास करना चाहिए मैसेज

आप यंग बॉलर्स के लिए क्या करते हैं? शमी ने कहा- जब आप गेम शुरू करते हैं तो आपको नहीं पता होता कि पिच कैसा बिहेव करेगी, लेकिन जब आप अपने ओवर डालते हैं तो आपको इस बारे में पता चल जाता है। ऐसे में पिच के बिहेव के मैसेज को दूसरे बॉलर्स को बताना चाहिए। जब आप अच्छा मैसेज पास करेंगे तो इससे टीम के साथ-साथ बॉलर्स को भी फायदा होगा।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now