Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

फर्ग्यूसन की आग उगलती गेंद पर रोहित शर्मा ने ठोक डाला कड़क छक्का, झूम उठा रायपुर, देखें वीडियो

IND Vs NZ Rohit Sharma Six1

नई दिल्ली: भारत-न्यूजीलैंड के बीच शनिवार को रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने कीवी टीम को 34.2 ओवर में 108 रनों पर ढेर कर दिया। 109 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ओपनर रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाई। हालांकि रोहित ने पहली 10 गेंदों में महज 5 रन बनाए, लेकिन इसके बाद उन्होंने लय पकड़ी और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपना सिग्नेचर शॉट लगाकर कड़क छक्का ठोक डाला।

लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर ठोका करारा छक्का

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ये नजारा पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर देखने को मिला। जैसे ही लॉकी फर्ग्यूसन ने इस ओवर की पांचवीं गेंद डाली, रोहित ने बल्ला उठाया और आग उगलती गेंद की रफ्तार का फायदा उठाकर पुल शॉट में स्क्वेयर लेग के ऊपर से कड़क छक्का ठोक डाला। रोहित का ये सिग्नेचर शॉट और शानदार छक्का देख रायपुर के स्टेडियम में बैठे दर्शक झूम उठे।

टीम इंडिया के गेंदबाजों ने तोड़ डाली कीवी टीम की कमर

टीम इंडिया ने पहले 10 ओवरों में बिना विकेट खोए 50 रन का आंकड़ा पार किया। इससे पहले कीवी टीम की भारतीय गेंदबाजों ने कमर तोड़ दी थी। मोहम्मद शमी ने 6 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट चटकाए तो वहीं हार्दिक पांड्या ने 6 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट निकाले। वाशिंगटन सुंदर ने भी शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 3 ओवर में महज 7 रन देकर 2 विकेट चटकाए। मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला।

कीवी टीम का 12वां लोएस्ट स्कोर

कीवी टीम ने 108 रन के साथ वनडे क्रिकेट में शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज किया। वनडे क्रिकेट में कीवी टीम का ये 12वां सबसे कम स्कोर रहा। इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान के खिलाफ शारजाह में 64 रन पर ढेर हो चुकी है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now