Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

केएल राहुल के बाद अक्षर पटेल भी करेंगे शादी, जानें कौन है उनकी होने वाली पत्नी मेहा पटेल

Axar Patel Marriage Meha Patel

Akshar Patel Wedding: भारत में साल के अंत में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 की तैयारियों के बीच भारतीय टीम में इन दिनों शादी का दौर जारी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज का जब ऐलान किया गया तो इसमें केएल राहुल और अक्षर पटेल को पारिवारिक कारणों के चलते बाहर रखा गया। जिसके बाद केएल राहुल की शादी की खबरों ने जोर पकड़ा वहीं अब टीम के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल की भी शादी की चर्चाएं हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे 26 जनवरी को अपनी गर्लफ्रेंड माही पटेल के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

कौन है अक्षर की होने वाली पत्नी मेहा पटेल ?

Kullu Dussehra 2026 Celebration

भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल की शादी मेहा पटेल से हो रही है। आज हम आपको बताएंगे कि अक्षर पटेल की होने वाली वाइफ मेहा पटेल कौन हैं? मेहा पटेल एक पेशेवर डाइटिशियन हैं। मेहा पटेल ने पिछले दिनों अक्षर पटेल के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई फोटो शेयर किए थे। मेहा पटेल ने इन इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए कई डाइट प्लान शेयर किया है। इसके अलावा डाइट से रिलेटेड जानकारी शेयर करती रहती हैं। मेहा पटेल को घुमने का भी खूब शौक है और वह जगह जगह ट्रेवल करने की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

अक्षर पटेल ने किया था प्रपोज

अक्षर पटेल ने पिछले साल अपने बर्थडे पर गर्लफ्रेंड मेहा को प्रपोज किया था। इतना ही नहीं उन्होंने सगाई भी कर ली थी। इस साल वह एक दूसरे से शादी के बंधन में बधने वाले हैं। रिपोर्ट्स की माने तो उनकी शादी चार दिन तक चलते वाली है और ये पूरे गुजराती रिति रिवाज से होने वाली है। शादी में कई क्रिकेटर्स के पहुंचने की उम्मीद है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now