Prajasatta Side Scroll Menu
दीपावली 2026 बधाई सन्देश
IEC University Bahra University - Shimla Hills

कुमारहट्टी में 23 जनवरी को मनाया जाएगा एनयूजेआई का 52वां स्थापना दिवस

IMG 20230122 WA0006

अमित ठाकुर | परवाणू
भारत में पत्रकारों का सबसे पुराना और बड़ा संगठन नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट (इंडिया) का स्थापना दिवस 23 जनवरी को सोलन जिले के कुमारहट्टी में मनाया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनयूजेआई के प्रदेश अध्यक्ष रणेश राणा करेंगे और बतौर मुख्यातिथि कसौली निर्वाचन क्षेत्र के नवनियुक्त विधायक विनोद सुल्तानपुरी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। एनयूजेआई हिमाचल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों, मंडलों व उपमंडलों से पदाधिकारी व संगठन के सदस्य मुख्य रूप से हिस्सा लेंगे।

उपरोक्त जानकारी सांझा करते हुए परवाणू के वरिष्ठ पत्रकार व नेशनल यूनियन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुमित शर्मा ने बताया की नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्टस (इंडिया) का राज्य स्तरीय स्थापना दिवस 23 जनवरी 2023 को सोलन जिले के कुमारहटटी में सुबह 11 बजे मनाया जा रहा है जिसमें प्रदेश के सभी सदस्य व पत्रकार आमंत्रित है। इस दौरान एनयूजेआई राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व वरिष्ठ पत्रकार सुमित शर्मा ने बताया की 23 जनवरी स्थापना दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारिता व पत्रकारिता के माध्यम से समाज व राष्ट्र के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले कुछ पत्रकारों को हिमाचल गौरव अवार्ड से भी विभूषित किया जाएगा जिसमें मुख्यतः विभिन्न श्रेणियां जैसे युवा, वरिष्ठ, प्रिंट, इलैक्ट्रानिक्स, प्रेस फोटो ग्राफर, महिला व वैव पोर्टल आदि शामिल रहेंगी और इसकी चयन प्रक्रिया का पूरा कार्यभार व दाइत्व एनयूजेआई प्रदेश संगठन मंत्री व चयन कमेटी अध्यक्ष गोपाल दत्त शर्मा व उनकी टीम को दिया गया है।

एनयूजेआई के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुमित शर्मा ने जानकारी सांझा करते हुए बताया की नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट (इंडिया) की स्थापना जनवरी सन 1972 में हुईं थी, तब से लेकर आज 52 वर्षों तक नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट ने पूरी ईमानदारी से भारत निर्माण व भारत विकास में प्रमुख भूमिका निभाई है और पत्रकारों के हितों की रक्षा हेतु अनगिनत फैसले लेकर पत्रकारों के स्वाभिमान व हितों की रक्षा की है और आज दिन तक करता आरहा है।

सुमित शर्मा ने बताया की करोना काल में भी एनयूजेआई पत्रकारों व आम जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहा। सुमित शर्मा ने कहा की पत्रकारों के संगठन के रूप में यह भारत का सबसे पुराना संगठन है जिसके साथ भारत के हर राज्य से हज़ारों सदस्य जुड़े हुए है। सुमित शर्मा ने इस दौरान हिमाचल प्रदेश के सभी पत्रकारों व एनयूजेआई के सदस्यों से 23 जनवरी को जिला सोलन के कुमारहट्टी वन विभाग विश्राम गृह में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने व संगठन को और अधिक मजबूत करने की अपील की।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now