Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मैदान पर वापसी को तैयार हुए Jasprit Bumrah, खतरनाक गेंद डाल बल्लेबाज के छुड़ाए छक्के, देखें वीडियो

Jasprit Bumrah Nets Practice IND Vs AUS

IND vs AUS: चोट के चलते लंबे समस ये भारतीय टीम से बाहर चल रहे स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। दरअसल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली बॉर्डर गावस्कर सीरीज से पहले उन्होंने नेट्स में जमकर तैयारी करनी शुरू कर दी है और उनकी गेंद को देखकर ये साफ लग रहा है कि वे वापसी को तैयार है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को 4 मैचों की सीरीज खेलनी है। इसे जीतना भारतीय टीम के लिए बेहद ही ज्यादा जरूरी है। अगर भारत इसे जीत लेती है तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशीप के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर देगी। इस सीरीज के पहले दो मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है जिसमें बुमराह का नाम नहीं है हालांकि दो टेस्ट मैच समाप्त होने के बाद अगर वे फिट रहते हैं और लय में आ जाते हैं तो उन्हें टेस्ट टीम में शामिल किया जा सकता है।

बुमराह ने नेट्स में डाली खतरनाक गेंद

टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो जसप्रीत बुमराह के खिलाफ नेट्स में बल्लेबाजी का अभ्यास करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि बुमराह पिछले लम्बे समय से पीठ की चोट के चलते टीम से बाहर चल रहे हैं। हालांकि इस वीडियो में वे खतरनाक गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं और बल्लेबाज को पहले शॉर्ट पिच फिर अगली ही गेंद सीधे उनके पैर पर डालते हैं। जिससे उनकी फिटनेस औरलय का अंदाजा लगाया जा सकता है।

जसप्रीत बुमराह की वापसी को लेकर शमी ने कही ये बात

वहीं जसप्रीत बुमराह की वापसी को लेकर मोहम्मद शमी से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि -‘ बुमराह बड़े खिलाड़ी हैं। लेकिन अगर किसी वजह से कोई खिलाड़ी चोटिल हो जाए तो भी खेल किसी के लिए कभी रुकता नहीं है। अच्छे खिलाड़ी की हमेशा कमी महसूस होती है। बुमराह की कमी टीम को जरूर खलती है, वो अच्छे गेंदबाज हैं। हम बस यही दुआ करेंगे कि वो जल्दी से टीम में आए, जिससे टीम और मजबूत हो। वो जल्दी से अपनी फिटनेस पर काम करें और जिससे टीम में उनकी वापसी हो।’

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now