Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पाकिस्तानी गेंदबाज Wahab Riaz का T20 में धमाका…37 साल की उम्र में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड

Untitled131 1

Wahab Riaz: पाकिस्तान टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने टी20 में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वह ओवरआल टी20 फॉर्मेट में 400 प्लस विकेट लेने वाले पाकिस्तान के पहले जबकि दुनिया के छठवें गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने 335 मैच में 401 विकेट चटकाकर ये ऐतिहासिक कारनाम किया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

37 साल का ये तेज गेंदबाज इन दिनों बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2023 में धमाल मचा रहा है।बांग्लादेश प्रीमियर लीग में वहाब खुलना टाइगर्स की ओर से खेल रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने खुलना टाइगर्स के लिए खेलते हुए चटोग्राम चैलेंजर्स के खिलाफ 4 विकेट चटकाए और इस मुकाम पर पहुंचने में सफल रहे।

बहाव रियाज का क्रिकेट करियर

टी 20 में 400 प्लस विकेट लेने वाले बहाव रिया छठवें, जबकि दूसरे तेज गेंदबाज हैं। इस लिस्ट में तेज गेंदबाज के रूप में ब्रावो उनसे आगे हैं। बहाव रियाज ने पाकिस्तान के लिए 27 टेस्ट, 91 वनडे और 36 टी20 खेले हैं। टेस्ट में 83, वनडे में 120 और टी20 में वह 34 विकेट ले चुके हैं।

टी20 में 400 प्लस विकेट लेने वाले पांच गेंदबाज

टी 20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो के नाम हैं, जिन्होंने 614 विकेट अपने नाम किए हैं। दूसरे नंबर पर राशिद खान हैं जिनके नाम ओवर आल टी20 में 496 विकेट दर्ज हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर सुनील नरेन का नाम है, जिन्होंने 474 विकेट लिए हैं। चौथे नंबर पर इमरान ताहिर ने 466, जबकि पांचवे नंबर पर शाकिब अल का नाम है, जिन्होंने टी20 में 436 विकेट चटकाए हैं।

बहाव रियाज ने बनाया ये रिकार्ड

टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अब बहाव रियाज का नाम छठवें नंबर पर आ गया है, जिन्होंने 335 मैच में 401 विकेट चटकाए हैं। वह पाकिस्तान की तरफ से टी20 में 400 विकेट लेने वाले पहले और इकलौते गेंदबाज हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now