Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Under 19 World Cup 2023: ‘मंत्रमुग्ध…’, 16 साल की पार्शवी चोपड़ा ने मिताली राज को बना लिया मुरीद

Under 19 World Cup 2023 Parshavi Chopra Mithali Raj

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे अंडर 19 वुमंस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने रविवार को श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में धमाकेदार जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने श्रीलंका को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस मैच की हीरो 16 साल की स्पिन गेंदबाज पार्शवी चोपड़ा रहीं। पार्शवी ने अपनी शानदार गुगली से श्रीलंकाई बल्लेबाजों को चारों खाने चित कर दिया। उन्होंने 4 ओवर में महज 5 रन देकर 4 विकेट चटकाकर क्रिकेट के गलियारों में हाहाकार मचा दिया। इस दौरान एक मेडिन ओवर भी फेंका। पार्शवी की शानदार गेंदबाजी ने टीम इंडिया की पूर्व कप्तान और दिग्गज मिताली राज को मुरीद बना लिया।

मिताली राज बोलीं- आज पार्शवी की बारी थी

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मिताली राज ने पार्शवी की शानदार गेंदबाजी की तारीफ कर कहा- टीम इंडिया नए सितारों को ढूंढ़ता रहता है, जो अपना हाथ ऊपर कर मैच जीतने वाले प्रदर्शन करते हैं। आज बारी थी पार्शवी चोपड़ा की, जिन्होंने मंत्रमुग्ध कर देने वाली गेंदबाजी की। एक स्वागत योग्य जीत, दूर तक जाने के लिए हमारी लड़कियों का समर्थन। टीम इंडिया की शानदार गेंदबाजी के चलते पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम महज 9 विकेट खोकर 69 रन ही बना सकी।

बुलंदशहर की रहने वाली हैं पार्शवी चोपड़ा

पार्शवी ने श्रीलंका की कप्तान विश्मी गुनारत्ने को 25, मनुदी नयाकारा को 5, विहारा सेवांदी को डक और दुलांगा दिसानायाके को 2 रन पर आउट कर दिया। पार्शवी के साथ मन्नत कश्यप ने भी शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट चटकाए। अर्चना देवी और टिटास साधु को एक-एक विकेट मिला। पार्शवी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में जन्मी हैं।

सौम्या तिवारी ने मचाया तूफान

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के 2 विकेट 2.2 ओवर में ही आउट हो गए। कप्तान शेफाली वर्मा 15 और श्वेता शेरावत 13 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। रिचा घोष भी 4 रन बनाकर आउट हो गईं, लेकिन इसके बाद सौम्या तिवारी ने तूफान मचा दिया। सौम्या ने एक छोर से बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंदों में 5 चौके ठोक 28 रन जड़ दिए। सौम्या की तूफानी पारी की बदौलत टीम इंडिया ने ये मैच 7.2 ओवर में ही जीत लिया।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now