Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

महाकाल मंदिर पहुंचे भारतीय खिलाड़ी, Suryakumar Yadav ने की Rishabh Pant के ठीक होने की कामना, देखें वीडियो

IND Vs NZ Suryakumar Yadav Mahakal Temple

IND vs NZ 3rd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच मंगलवार को खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित होलकर स्टेडियम में किया जाएगा। इस सीरीज में भारतीय टीम ने 2-0 की बढ़त बना ली है और इस मैच को जीतकर वह क्लीन स्वीप करना चाहेगी। वहीं न्यूजीलैंड की टीम सम्मान बचाने के लिए उतरेगी। वहीं मैच से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के दर्शन किए और जलाभिषेक भी किया।

भगवा वस्त्र में दिखे भारतीय खिलाड़ी

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बता दें कि भारतीय टीम के कई खिलाड़ी शिव जी के बहुत बड़े भक्त हैं और पूजा भी करते हैं। ऐसे में टीम जब इंदौर पहुंची तो भारतीय टीम के सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर ने इंदौर से महत 45 किलोमिटर स्थित उज्जैन जाकर महाकालेश्वर के दर्शन किए। उन्होंने जलाभिषेक भी किया और पीले वस्त्र भी पहने। इसके फोटो भी सामने आ गए हैं।

सूर्यकुमार यादव ने की ऋषभ पंत के ठीक होने की कामना

वहीं दर्शन करने के बाद सूर्यकुमार यादव ने मीडिया से बात की और बताया कि टीम ने सीरीज तो जीत ली है और इसीलिए हमने मैच को लेकर नहीं बल्कि ऋषभ पंत के जल्द से जल्द ठीक होने को लेकर कामना की। बता दें कि भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट में बुरी तरह से घायल हो गए थे। फिलहाल उनका उपचार जारी है।

Team India Records in Indore

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाला तीसरा मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। ये स्टेडियम भारतीय टीम के लिए बेहद ही खास है और टीम का मजबूत किला है जिसे कोई भी भेद नहीं पाया है। भारतीय टीम ने इंदौर के होल्कर स्टेडियम अभी तक एक भी वनडे मुकाबलें शिकस्त नहीं खाई है। टीम ने अब तक इस मैदान पर पांच वनडे मुकाबले खेले है। जिसमें से टीम ने पांचों मैचों में जीत हासिल की है। वहीं इन आंकड़ों को देखते हुए लगता है कि न्यूजीलैंड को इस मैदान पर भारत को हराना काफी मुश्किल हो सकता है।

भारत ने इस मैदान में इंग्लैंड की मजबूत टीम को 2 बार शिकस्त दी है। वहीं इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका भी इस मैदान पर भारत का कुछ नहीं बिगाड़ सकी। मैदान की पिच बल्लेबाजों को सपोर्ट करती है और इस पर खूब रन बनते हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now