Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Sa Re Ga Ma Pa Li’l Champs 9 Winner: सारेगामापा सीजन 9 की विनर बनी जेटशेन दोहना लामा, जीती लाखों की प्राइज मनी

Sa Re Ga Ma Pa Lil Champs 9 Winner

Sa Re Ga Ma Pa Li’l Champs 9 Winner: बीती रात यानि 22 जनवरी 2023 को सिंगिंग रिएलिटी शो ‘सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स’ का ग्रैंड फिनाले था। इसी के साथ शो को उसका विनर मिल गया है।

बता दें कि ‘सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स’ की ट्रॉफी को सिक्किम की रहने वाली 9 साल की जेटशेन दोहना लामा (Jetshen Dohna Lama) ने अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ जालंधर के रहने वाले हर्ष सिकंदर (Harsh Sikander) फर्स्ट रनर-अप बने हैं और ज्ञानेश्वरी गाडगे को सेकेंड रनर-अप अनाउंस किया गया है।

शो को मिला अपना विनर

बता दें कि पूरे सीजन में शंकर महादेवन, अनु मलिक और नीति मोहन जैसे जजों का एक पैनल दर्शकों को देखने को मिला और शो की होस्ट भारती सिंह रही, जिन्होंने सबका मनोरंजन किया। जजों ने इन यंग सिंगिंग सेंसेशन्स का बेहतर मार्गदर्शन भी किया हैं। तीन महिने से चले आ रहे इस शो को अब अपनी विनर मिल चुका हैं।

इसे भी पढ़ें:  Gardner ने ठोका खतरनाक छक्का...दंग रह गई विरोधी टीम

सिक्किम की जेटशेन ने जीती ‘सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स’ की ट्रॉफी

‘सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स’ की विजेता सिक्किम की रहने वाली हैं। 9 साल की जेटशेन दोहना लामा ने शो की ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है और इसी के साथ जेटशेन को मोटी प्राइज मनी भी मिली है। इस मनी में उन्हें 10 लाख रुपये मिले हैं।

शो का ग्रैंड फिनाले मनोरंजन के धमाके से कम नहीं था, जिसमें बेहतरीन परफॉर्मेंस और दिल छू लेने वाले एक्ट्स ने सबको लुभाया। शो के फाइनल एपिसोड की शुरुआत टॉप 6 फाइनलिस्ट्स, हर्ष सिकंदर, रफा यासमीन, अथर्व बक्शी, अतनु मिश्रा, जेटशेन लामा और न्यानेश्वरी घाडगे की पावर-पैक्ड परफॉर्मेंस के साथ की गई।

इसे भी पढ़ें:  'वाह कैच हो तो ऐसा' Shoaib Malik की फिरकी में फंसे रिजवान

प्राइज मनी का क्या करेंगी जेटशेन?

जेटशेन ने पिंकविला से बात करते हुए कहा कि प्राइज मनी से वह एक पपी खरीदेंगी और अपने घर में स्विमिंग पूल भी बनवाएंगी। साथ ही जेटशेन ने कहा कि वह सिक्किम जाकर अपनी पढ़ाई पूरी करेंगी और फिर मुंबई लौटकर अपना करियर बनाएंगी।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Athlete News India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now