Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Virat Kohli और सचिन तेंदुलकर में कौन है बेस्ट ? कपिल देव ने करारा जवाब देते हुए कही ये बड़ी बात

Virat Kohli Sachin Tendulkar Kapil Dev

नई दिल्ली: भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) इन दिनों खतरनाक फॉर्म में चल रहे हैं। कोहली लगातार सेंचुरी जड़ रहे हैं और कई बड़े रिकॉर्ड हासिल कर रहे हैं। कोहली के वनडे में 46 सेंचुरी हो गई है और वे ‘गॉड ऑफ क्रिकेट’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) से मात्र 3 शतक पीछे हैं। कोहली के इसी फॉर्म को देखते हुए कई लोग उन्हें सचिन से बेहतर बता रहे हैं वहीं एक्सपर्ट्स की भी इस पर राय बंटी हुई है। इसी कड़ी में टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने बड़ा बयान दिया है।

सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली में कौन है बेस्ट ?

Kullu Dussehra 2026 Celebration

विराट कोहली की सालों से सचिन तेंदुलकर से तुलना की जाती आ रही है और कई खिलाड़ियों का मानना है कि वे सचिन को कई मामलों में पीछे छोड़ सकते हैं। हालांकि कोहली इसमें कभी भाग नहीं लेते हैं और हमेशा इस सवाल को टाल देते हैं। इसी बीच जब भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव से इस बारे में एक न्यूज चैनल पर पूंछा गया तो उन्होंने इस पर ताबड़तोड़ जवाब दे दिया और रिपोर्टर की बोलती बंद कर दी।

हर जनरेशन में खिलाड़ी और भी बेहतर होने वाले हैं- कपिल देव

इस सवाल का जवाब देते हुए कपिल देव ने कहा कि ‘आपको एक या दो खिलाड़ियों को चुनने की जरुरत नहीं है आप पूरी टीम अच्छे खिलाड़ियों की खड़े कर सकते हैं। मेरी अपनी पसंद और नापसंद हो सकती है लेकिन हर जनरेशन के साथ खिलाड़ी और भी बेहतर होने वाले हैं। सुनील गावस्कर सबसे बेहतरीन थे, हमनें राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर को देखा।’

उन्होने आगे कहा कि- ‘इस जनरेशन में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी है और अगली जनरेशन में ये और भी बेहतर होंगे।’ कपिल देव के जवाब से ये साफ नजर आता है कि उन्होंने इन दोनों में से किसी को भी नहीं चुना है और उनका सुनील गावस्कर का नाम लेना ये बताता है कि वे उनका कितना सम्मान करते हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now