Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Tim David की गेंद पर Steve Smith ने ठोका खतरनाक छक्का

Untitled63

BBL 2023: आईपीएल की तरह ऑस्ट्रेलिया में इन दिनों बिग बैश लीग खेली जा रही है। इस लीग में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं। आज होबार्ट हरिकेंस बनाम सिडनी सिक्सर्स के बीच लीग का 53वां मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में होबार्ट हरिकेंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है, जबकि सिडनी की टीम बल्लेबाजी कर रही है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस मुकाबले में सिडनी सिक्सर्स के सलामी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने 33 गेंद में 66 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में स्पिन गेंदबाज टिम डेविड के खिलाफ एक तूफानी छक्का लगाया और गेंद को स्टेडियम के पार भेज दिया। ये छक्का देख सभी हैरान रह गए। स्मिथ ने सातवें ओवर की तीसरी गेंद पर यह कमाल का छक्का ठोका।

स्मिथ ने लगाए 6 छक्के

दरअसल, टिम डेविड ने गुड लेंथ बॉल डाली थी, जिस पर स्टीम स्मिथ टूट पड़े और गेंद को सीधा स्टेडियम के बाहर भेज दिया। इस शॉट्स में स्मिथ ने शानदार टाइमिंग दिखाई। स्मिथ ने 66 रन बनाने में 33 गेंद का सामना किया। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 6 छक्के ठोके।

मैच का स्कोरकार्ड

अगर मैच की बात करें तो सिडनी सिक्सर्स ने 10 ओवर में 2 विकेट खोकर 91 रन बना लिए हैं। क्रीज पर क्रुट पैटरसन 7, जबकि हेडन केर 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।

बिग बैश लीग प्वाइंट टेबल में दोनों टीमों की स्थिति

अगर प्वाइंट टेबल की बात करें तो सिडनी सिक्सर्स की टीम दूसरे नंबर पर मौजूद है। इस टीम ने 13 में से 9 मैच जीतकर 19 प्वाइंट हासिल किए हैं, जबकि होबार्ट हरिकेन्स की टीम सातवें नंबर पर है। इस टीम का प्रदर्शन खास नहीं रहा। 12 मैच में इसे 7 में हार मिली है। यही वजह है कि 10 प्वाइंट के साथ ये टीम नीचे से दूसरे नंबर पर मौजूद है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

सिडनी सिक्सर्स प्लेइंग इलेवन- जोश फिलिप (डब्ल्यू), स्टीवन स्मिथ, कर्टिस पैटरसन, मोइसेस हेनरिक्स (सी), जॉर्डन सिल्क, हेडन केर, डैनियल क्रिश्चियन, बेन द्वारसुइस, सीन एबॉट, जैक्सन बर्ड, इजहारुलहक नवीद

होबार्ट हरिकेन्स प्लेइंग इलेवन- कालेब ज्वेल, बेन मैकडरमोट, ज़क क्रॉली, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (w/c), डी आर्सी शॉर्ट, फहीम अशरफ, जोएल पेरिस, नाथन एलिस, पैट्रिक डोले, रिले मेरेडिथ

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now