Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

राहुल-अथिया की शादी में ठुमके नहीं लगा पाएंगे रोहित-विराट, लेकिन ये क्रिकेटर मचाएंगे धमाल

Kl Rahul Athiya Wedding

Rahul Athiya Wedding: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल आज बालीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी के साथ सात फेरे लेंगे। राहुल-अथिया मुंबई के खंडाला फॉर्म हाउस में शादी के बंधन में बंधेंगे। सुबह से ही यहां जश्न का माहौल है। लेकिन टीम इंडिया के ज्यादातर खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच होने की वजह से दोनों की शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे। लेकिन कुछ क्रिकेट दोनों की शादी में पहुंचकर धमाल मचाएंगे।

गंभीर-एरोन शादी में होंगे शामिल

Kullu Dussehra 2026 Celebration

हालांकि राहुल-अथिया शादी को काफी सीक्रेट रखा गया है और इस दौरान कुछ खास मेहमानों को ही इनवाइट किया गया है, लेकिन राहुल की टीम के कुछ साथी जरुर उनकी शादी में पहुंचेंगे। क्योंकि राहुल आईपीएल में लखनऊ के कप्तान हैं, ऐसे में लखनऊ टीम के खिलाड़ी उनकी शादी में पहुंचेंगे। जिसमें पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर और वरुण एरोन का नाम भी शामिल हैं, लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका भी राहुल-अथिया की शादी में शामिल होंगे।

शादी में जमकर होगा डांस

इसके अलावा भी केएल राहुल के कुछ साथी क्रिकेटर उनकी शादी में पहुंच रहे हैं। बता दें कि टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी शानदार डांस करते हैं। ऐसे में राहुल की शादी में जमकर डांस होगा। हालांकि शादी में ज्यादातर शामिल होने वाले खिलाड़ियों के नाम सामने नहीं आए हैं।

बाद में हो सकता है ग्रैंड रिसेप्शन

खास बात यह है कि राहुल-अथिया की शादी को जितना सीक्रेट रखा गया है। उनका रिसेप्शन उतना ही ग्रैंड होगा। बताया जा रहा है कि रिसेप्शन में राहुल और अथिया दोनों की तरफ से करीब 3 हजार से ज्यादा लोगों को निमंत्रण भेजा गया है। इस दौरान एमएस धोनी, रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव समेत इंडिया के सभी खिलाड़ी शामिल होंगे। इसके अलावा अन्य कई बड़े सितारे भी इस रिसेप्शन में शामिल होंगे। क्योंकि राहुल को भी जल्द ही फरवरी में होने वाली इंडिया ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम से जुड़ना है, ऐसे में रिसेप्शन जल्द होने की उम्मीद है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now