Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Steven Smith कर रहे थे विस्फोटक बल्लेबाजी.. Nathan Ellis ने दिया गच्चा

Untitled73

BBL 2023: ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बिग बैश लीग में ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी स्टीव स्मिथ का बल्ला आग उगल रहा है। सोमवार को उन्होंने होबार्ट हरिकेन्स के खिलाफ 33 गेंद में 66 रनों की तूफानी पारी खेली। वह तेजी से शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन तेज गेंदबाज Nathan Ellis ने फुल टॉस गेंद पर स्मिथ तो फंसा लिया।

इस तरह आउट हुए स्टीम स्मिथ

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल, आज होबार्ट हरिकेंस बनाम सिडनी सिक्सर्स के बीच लीग का 53वां मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में होबार्ट हरिकेंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है, जबकि सिडनी की टीम बल्लेबाजी कर रही है। स्टीम स्मिथ ने अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई, लेकिन वह शतक बनाने से चूक गए। उन्होंने होबार्ट हरिकेंस के तेज गेंदबाज Nathan Ellis ने 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर LBW आउट कर दिया।

मैच का लाइव स्कोर

स्टीम स्मिथ ने 66 रन बनाने में 33 गेंद का सामना किया। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 6 छक्के ठोके। मैच की बात करें तो होबार्ट की टीम ने 13 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 108 रन बना लिए हैं। क्रीज पर कप्तान हैनरिक्स 1, जबकि पैटरसन 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।

बिग बैश लीग प्वाइंट टेबल में दोनों टीमों की स्थिति

अगर प्वाइंट टेबल की बात करें तो सिडनी सिक्सर्स की टीम दूसरे नंबर पर मौजूद है। इस टीम ने 13 में से 9 मैच जीतकर 19 प्वाइंट हासिल किए हैं, जबकि होबार्ट हरिकेन्स की टीम सातवें नंबर पर है। इस टीम का प्रदर्शन खास नहीं रहा। 12 मैच में इसे 7 में हार मिली है। यही वजह है कि 10 प्वाइंट के साथ ये टीम नीचे से दूसरे नंबर पर मौजूद है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

सिडनी सिक्सर्स प्लेइंग इलेवन- जोश फिलिप (डब्ल्यू), स्टीवन स्मिथ, कर्टिस पैटरसन, मोइसेस हेनरिक्स (सी), जॉर्डन सिल्क, हेडन केर, डैनियल क्रिश्चियन, बेन द्वारसुइस, सीन एबॉट, जैक्सन बर्ड, इजहारुलहक नवीद

होबार्ट हरिकेन्स प्लेइंग इलेवन- कालेब ज्वेल, बेन मैकडरमोट, ज़क क्रॉली, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (w/c), डी आर्सी शॉर्ट, फहीम अशरफ, जोएल पेरिस, नाथन एलिस, पैट्रिक डोले, रिले मेरेडिथ

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now