Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पुणे में लाश उगल रही यह नदी, एक के बाद एक मिले 7 शव

Updated By Tek Raj
Published on: 24 जनवरी 2023
भीमा नदी में चलता जांच अभियान

पुणे: भीमा नदी (Bhima River) से एक के बाद एक लगातार 7 शव मिलें हैं। जिसने बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मौके पर स्थानीय लोगों व पुलिस बड़ी संख्या में मौजूद है। अब तक की जांच में पता चला है कि यह सभी मरने वाले एक ही परिवार के हैं।

भीमा नदी में चलता जांच अभियान 1

हालांकि कारणों के बारे में अभी पुलिस ने कोई खुलासा नहीं किया है। पुलिस के अनुसार फिलहाल हादसा मानकर मामले की जांच की जा रही है।

मछुआरों ने महिला का शव नदी में तैरता हुआ देखा

पुलिस के अनुसार घटना पारगांव इलाके की है। यहां भीमा नदी में 24 जनवरी को तीन शव मिले हैं। इससे पहले 18 से 21 जनवरी के बीच यहां चार शव मिले। सबसे पहले बीते बुधवार को मछुआरों ने एक महिला का शव नदी में तैरता हुआ देखा था। जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

भीमा नदी में चलता जांच अभियान 2

नदी के तल पर जांच अभियान चलाया जा रहा है

सूत्रों के मुताबिक मरने वालों में एक महिला और दो पुरुषों समेत अन्य लोग शामिल हैं। मरने वालों की उम्र 40 से 50 साल के बीच है। सात दिन से लगातार शव मिलने से सिविक एजेंसियां सकते में आ गई हैं। नदी के तल पर जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक की जांच से पता चला है कि सभी की डूबने से मौत हुई है। एक महिला के पास से एक दुकान की रसीद मिली है। जिससे उनके परिजनों का पता लगाया जा रहा है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now