Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

दिलीप महालनाबिस को मरणोपरांत पद्मविभूषण, यहां देखें पूरी लिस्ट

Published on: 25 January 2023
पद्म विभूषण सम्मान

Padma Awards 2023: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई है। पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर दिलीप महालनाबिस को मरणोपरांत पद्मविभूषण पुरस्कार देने का ऐलान किया गया है। इसके अलावा सपा नेता मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्मविभूषण पुरस्कार दिया गया है।कुमार मंगलम बिरला, वानी जयराम, जाकिर हुसैन, सुमन कल्याणपुर समेत कुल 9 लोगों को पद्मविभूषण पुरस्कार दिया गया है। कुल 106 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया गया है।

 

जानकारी के मुताबिक अक्टूबर 2022 में दिलीप महालनाबिस का 87 साल की उम्र में निधन हो गया था। उन्होंने ओरल रिहाइड्रेशन (ORS) के क्षेत्र में काम किया था। इसके अलावा उन्होंने बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान शरणार्थी शिविरों में अपनी सेवा दी थी।

 

इसके अलावा अंडमान के सेवानिवृत्त सरकारी डॉक्टर रतन चंद्र कार को मेडिसिन (चिकित्सक) के क्षेत्र में पद्म श्री सम्मान से नवाजा गया है। रतन चंद्र कार के अलावा, हीराबाई लोबी, मुनीश्वर चंदर डावर को भी पद्म श्री देने की घोषणा की गई है। पद्मश्री के लिए 91 ओर लोगों का चयन किया गया है। अभिनेत्री रविना टंडन, बिहार की सुभ्रद्रा देवी, सुपर 30 के आनंद कुमार समेत  दिग्गज राजनेता, व्यवसायी, वैज्ञानिक और डॉक्टर से लेकर लोक सेवा में लगे कलाकार और आम लोग को पद्मश्री पुरस्कार दिया गया है।

 

जानकारी के मुताबिक नगा सामाजिक कार्यकर्ता रामकुइवांगबे न्यूमे, केरल के गांधीवादी वी पी अप्पुकुट्टन पोडुवल, नगा संगीतकार मोआ सुबोंग भी पद्म श्री दिया गया है। वहीं, पश्चिम बंगाल की 102 वर्षीय सरिंदा वादक मंगला कांति रॉय, जैविक खेती करने वाले 98 वर्षीय किसान तुला राम उप्रेती को भी पद्मश्री दिया जाएगा।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now