Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘आपको रेस्टोरेंट पर बिरयानी नहीं मिली तो..’टीम में बदलाव पर Washington Sundar का शानदार जवाब

IND Vs NZ Washington Sundar

IND vs NZ T20: टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार को रांची में खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में 21 रनों से हार का सामना करना पड़ा। कीवी टीम ने 20 ओवर में 176 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के तीन विकेट महज 15 रन के अंदर गिर गए। इसके बाद अंत में वाशिंगटन सुंदर ने खतरनाक पारी खेली लेकिन वे भी टीम को जीत नहां दिला पाए। वहीं मैच के बाद वाशिंगटन सुंदर ने प्रेस कांफ्रेंस में एक ऐसी बात बोली जिसने सभी का दिल जीत लिया।

मैच के बाद वाशिंगटन सुंदर ने कही ये बात

वाशिंगटन ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा,”मेरा मानना है कि यह केवल एक मैच तक सीमित है। मैं यह भी नहीं मानता कि पिच से स्पिनरों को मदद मिलने के कारण ऐसा हुआ या फिर हमें किसी विभाग में सुधार की जरूरत है। यह केवल एक मैच की बात है।”

इसे भी पढ़ें:  Litton Das और Rony ने मिलकर टी20 में रचा इतिहास

वाशिंगटन से जब पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि भारतीय शीर्ष क्रम में बदलाव की जरूरत है तो इस सवाल का उन्होंने कहा,”क्या आपको वास्तव में लगता है कि बदलाव की जरूरत है। अगर आपको किसी रेस्टोरेंट में अपनी पसंदीदा बिरयानी नहीं मिलती तो क्या आप कभी फिर रेस्टोरेंट नहीं जाओगे।”

इसे भी पढ़ें:  रांची में अचानक टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम पहुंचे MS Dhoni, देखें वीडियो

हार्दिक पांड्या ने कही ये बात

मैच हारने के बाद पांड्या ने कहा- ;किसी ने सोचा भी नहीं था कि विकेट ऐसा खेलेगी। इसे देख दोनों टीमें हैरान रह गईं, लेकिन उन्होंने इस पर बेहतर क्रिकेट खेला और इसलिए नतीजा ऐसा ही निकला। असल में नई गेंद पुरानी से ज्यादा टर्न ले रही थी और जिस तरह से स्पिन और बाउंस हुई उसने हमें हैरत में डाल दिया। हम जैसे-तैसे बल्लेबाजी कर रहे थे। पीछे देखने पर मुझे नहीं लगता कि यह विकेट 177 रन का था। हमने गेंद से 20-25 अतिरिक्त रन दिए। यह एक युवा समूह है और हम इसी तरह ही सीखेंगे।’

इसे भी पढ़ें:  मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, दिल्ली को धूल चटाकर बनी पहली चैंपियन

 

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Athlete News India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now