Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री को मारी गोली

Published on: 29 January 2023
Naba Das

BJD leader Naba Das shot: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास को गोली मारे जाने की खबर है। जानकारी के मुताबिक, बीजू जनता दल (BJD) नेता नबा दास की हालत गंभीर है। फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है।

स्वास्थ्य मंत्री नबा दास पर उस वक्त फायरिंग की गई जब वे एक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य मंत्री नबा दास पर 2 राउंड फायरिंग की गई है। गोली सीधी जाकर उनके सीने में लगी है।

वह स्वास्थ्य मंत्री के एस्कॉर्ट वाहन से उतर रहे थे। कार्यकर्ता उन्हें फूल दे रहे थे। उसी समय उन्हें गोली मार दी गई थी। अभी तक पुलिस की ओर से कोई सूचना नहीं मिली है। अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि उसे किसने और क्यों गोली मारी.

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now