Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

5 महीने से घर नहीं गया है आरोपी ASI, वीडियो कॉल पर बेटी से बात की और फिर चला दी दनादन गोलियां 

घायल नबा दास और आरोपी गोपाल दास

Odisha Health Minister Naba Das News: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास को गोली मारने वाला ASI गोपाल दास पिछले 5 माह से अपने घर ही नहीं गया था। इतना ही नहीं वह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ्य है और वह इसके लिए दवा भी लेता था। यह सब चौंकाने वाले खुलासे पुलिस की पूछताछ में गोपाल दास की पत्नी जयंती दास ने किए हैं।

मीडिया में खबर चलने के बाद पता चला 

सूत्रों के मुताबिक जयंती ने अब तक की पूछताछ में बताया कि उसे मीडिया में खबर चलने के बाद आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी दी। इससे पहले आज सुबह ही गोपाल दास ने उसे फोन किया था और फिर वीडियो कॉल पर उसने अपनी बेटी से बात की थी। वहीं, गोपाल दास से पुलिस पूछताछ कर रही है।

 

इसे भी पढ़ें:  RBI New Currency Release: RBI जारी करेगा 100 और 200 रुपये के नए नोट, क्या पुराने नोट होंगे बंद? जानें पूरी डिटेल

8 साल से गोपाल दास दवा ले रहा है

बताया जा रहा है कि पिछले 8 साल से गोपाल दास दवा ले रहा है। दवा खाने के बाद वह सामान्य व्यवहार करते है। दवा नहीं लेने पर वह अकसर गुस्सा करते और झगड़ा करते है। इससे पहले घायल नबा दास को गंभीर हालत में भुवनेश्वर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अस्पताल पहुंचकर उनका कुशलक्षेम पता किया। क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है। नबा दास को झारसुगुडा जिले के ब्रजराजनगर के पास गोली मारी गई। मंत्री अपनी कार से उतरे थे की सामने से एएसआई ने कई राउंड गोली चला दी।

इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बोले-‘पीएम मोदी अडानी को बचा रहे’

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now