Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

विधानसभा मैन हैंडलिंग प्रकरण को लेकर बिफरी NSUI,

विधानसभा मैन हैंडलिंग प्रकरण को लेकर बिफरी एनएसयूआई

प्रजासत्ता|
-विधानसभा उपाध्यक्ष को तत्काल बर्खास्त करने की मांग
-हंसराज को काले झंडे दिखाएगी एनएसयूआई : छत्तर ठाकुर
विधानसभा बजट सत्र के दौरान बीजेपी के मंत्री व विधायकों द्वारा कांग्रेस के विधायकों से धक्का-मुक्की किये जाने को लेकर छात्र संगठन एनएसयूआई ने गुस्सा व खासी नाराजगी जाहिर की है। एनएसयूआई ने इस मैन हैंडलिंग मामले को विधानसभा की गरिमा के खिलाफ बताते हुए इसे बीजेपी द्वारा की गई एक शर्मनाक घटना करार दिया।

प्रदेशाध्यक्ष छत्तर ठाकुर और संगठन महासचिव मनोज चौहान ने संयुक्त बयान में कहा कि राज्यपाल द्वारा अभिभाषण पत्र को पूरा पढ़ने के लिए अगर कांग्रेस विधायक जिद कर भी रहे थे तो बीजेपी के मंत्रियों और विधायकों को इसमें क्या आपत्ति थी। छत्तर ठाकुर ने आरोप लगाया कि अभिभाषण पत्र जिस पर सदन में चर्चा होनी थी उसमे कुछ भी सच व तार्किक नहीं था इसीलिए राज्यपाल से उसे पूरा नहीं पढ़ाया गया।

इसे भी पढ़ें:  डीजीपी डिस्क अवार्ड: हिमाचल में उत्कृष्ट कार्य के लिए 112 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

कांग्रेस नेताओं के साथ हाथापाई करने को लेकर एनएसयूआई ने विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज को बर्खास्त करने की मांग की है अन्यथा एनएसयूआई हँसराज को काले झंडे दिखाकर उनका घेराव करेगी।

Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now