Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ODI World Cup से पहले पाकिस्तान टीम में होगी इस दिग्गज की वापसी, बनेंगे दुनिया के पहले ‘ऑनलाइन कोच’

Mickey Arthur Online Coach

नई दिल्ली: पाकिस्तान में हर चीज गजब है। संकट से जूझ रहे पाकिस्तान क्रिकेट को बचाने के लिए एक दिग्गज की वापसी होने जा रही है, लेकिन खास बात यह है कि ये कोच ऑनलाइन कोचिंग देगा। पाकिस्तान क्रिकेट से बर्खास्त किए जाने के 4 साल बाद मिकी आर्थर वापसी करने जा रहे हैं, लेकिन इस बार वह अपनी शर्तों पर कोच बनेंगे। पाकिस्तानी मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज पाकिस्तान को ऑनलाइन कोचिंग देने के लिए राजी हो गए हैं। हालांकि शर्त यह होगी कि वह सभी सीरीज के लिए मौजूद नहीं रहेंगे, वह केवल तभी ट्रेवल करेंगे जब उन्हें लगेगा कि यह जरूरी है। वह केवल बाबर आजम एंड कंपनी को ऑनलाइन कोचिंग देंगे। इसके साथ ही वह विश्व क्रिकेट के पहले पूर्णकालिक ‘ऑनलाइन कोच’ बन जाएंगे।

पाकिस्तानी टीम के कोच बनने के लिए तैयार हो गए हैं आर्थर

Kullu Dussehra 2026 Celebration

कहा जा रहा है कि सकलैन मुश्ताक का कॉन्ट्रेक्ट खत्म होने के साथ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आर्थर को वापस लेने के लिए बेताब था। हालांकि पहले आर्थर ने मना किया था क्योंकि उन्होंने हाल ही में डर्बीशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के साथ एक कॉन्ट्रेक्ट पर साइन किए थे। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि आर्थर पूर्णकालिक मुख्य कोच होंगे या सलाहकार की भूमिका निभाएंगे। बोलन्यूज पाकिस्तान के अनुसार, पीसीबी के कई अनुरोधों के बाद आर्थर आखिरकार पाकिस्तानी टीम के कोच बनने के लिए तैयार हो गए हैं। इससे पहले आर्थर ने बोर्ड पर आने से इनकार कर दिया था। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, आर्थर एशिया कप 2023 जैसे टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध नहीं हो सकते हैं। हालांकि, उन्होंने भारत में विश्व कप 2023 के लिए मैदान पर रहने का वादा किया है। उनका अनुबंध अक्टूबर में होने वाले वनडे विश्व कप तक चलेगा।

इससे पहले कर दिया था इनकार

पीसीबी प्रमुख नजम सेठी ने इससे पहले कहा था कि मैं व्यक्तिगत रूप से मिकी के साथ बातचीत कर रहा हूं और हमने 90 प्रतिशत मुद्दों को सुलझा लिया है। उम्मीद है कि हम बहुत जल्द यह खबर साझा करेंगे कि मिकी हमारे साथ जुड़ेंगे। मैं चाहूंगा कि वह यहां आने के बाद अपने कोचों की अपनी टीम तैयार करें। हालांकि, इससे पहले आर्थर ने पाकिस्तान क्रिकेट के साथ डील करने से इनकार कर दिया था। पीसीबी ने कहा कि बातचीत के बावजूद आर्थर को टाइम-शेयरिंग के आधार पर पाकिस्तान के कोच या सलाहकार के रूप में शामिल होने के लिए राजी करना मुश्किल साबित हो रहा था। आर्थर ने पाकिस्तान को ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2017 जिताने में मदद की थी। हालांकि, पाकिस्तान 2019 विश्व कप के नॉकआउट चरणों के लिए क्वालीफाई नहीं कर सका। इसके बाद आर्थर अलग हो गए थे।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now