Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

IND vs NZ 3rd T20: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कैसा है Team India का रिकॉर्ड…आंकड़े देख उड़ जाएंगे कीवी टीम के होश

Untitled98

IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जाना है। इसके लिए टीम इंडिया लखनऊ से अहमदाबाद के लिए रवाना भी हो चुकी है। दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेंगी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस खबर में हम आपके लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया के आंकड़े और पिच रिपोर्ट लेकर आए हैं। ये पिच बल्लेबाजी के लिए बढ़िया मानी जाती है। यहां खेले गए 6 टी20 मैचों की 12 पारियों में 10 बार 150+ रन बने हैं। इनमें 5 बार तो टीमों ने 180+ का स्कोर पार किया है। यहां का सर्वोच्च स्कोर 224 रन रहा है। टीम इंडिया का इस ग्राउंड पर शानदार रिकॉर्ड है।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया के आंकड़े शानदार हैं

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया के आंकड़े शानदार हैं। इस मैदान पर भारत ने अब तक 6 मैच खेले हैं, जिनमें से 4 में जीत हासिल की। 2 मैचों में हार मिली है। 2021 में भारत और इंग्लैंडके खिलाफ इसी मैदान पर पांच मैचों की टी20 सीरीज हुई थी, जिसे टीम इंडिया ने 3-2 से जीता था। इस मैदान पर भारत का सर्वोच्च स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 224 रन है।

टी20 सीरीज 1-1 से बराबरी पर है

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। यानी अंतिम मैच दोनों टीमों के लिए करो या मरो की स्थिति वाला है, जिसे जीतने के लिए दोनों टीमों दम लगा देंगी। यह मुकाबला 1 फरवरी को शाम 7 बजे से लाइव होगा।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now