Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘भाई आश्रम है ये…’, ऋषिकेश में जमीन पर बैठ विराट ने दिया ऑटोग्राफ, देखें वीडियो

Virat 1

नई दिल्ली: विराट कोहली सोमवार के दिन ऋषिकेश में थे। वह अपनी पत्नी के साथ वहां स्वामी दयानंद गिरि आश्रम पहुंचे। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने के बाद विराट कोहली अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। इसके बाद उन्हें बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेलनी है। ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत दौरे पर आ रही है।

ऋषिकेश के आश्राम दिखे विराट

Kullu Dussehra 2026 Celebration

विराट कोहली सोमवार को ऋषिकेश के स्वामी दयानंद गिरि आश्रम पहुंच गए हैं जोकि पीएम नरेंद्र मोदी के गुरु थे। विराट को आश्रम में देखकर हर कोई हैरान रह गया। वहां मौजूद लोग विराट और अनुष्का से मिलने के लिए उत्सुक दिखे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कोहली को प्रशंसकों से घिरा हुआ देखा जा सकता है क्योंकि वह आश्रम में ऑटोग्राफ के लिए भी बाध्य हैं और प्रशंसकों से उस स्थान पर उनका वीडियो न लेने का अनुरोध कर रहे हैं।

विराटा कोहली अपने फैंस से अनुरोध कर रहे हैं कि यहां वीडियो न लें। यह आश्राम है।

विराट और अनुष्का को हाल ही में उत्तराखंड में एक आध्यात्मिक स्थान पर देखा गया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ऋषिकेश के स्वामी दयानंद आश्रम में स्वामी दयानंद जी महाराज की समाधि पर गए थे।

IND vs AUS Test Schedule

-पहला टेस्ट, 9-13 फरवरी, वीसीए स्टेडियम, नागपुर
–दूसरा टेस्ट,17-21 फरवरी, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली,
-तीसरा टेस्ट, 1-5 मार्च, एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला,
–चौथा टेस्ट,9-13 मार्च, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव।

 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now