Budget 2023: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज यानी एक फरवरी को नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम संपूर्ण बजट पेश कर दिया है। यह मोदी सरकार 2.0 का आखिरी पूर्ण बजट है। 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में पहले से ही उम्मीद की जा रही थी कि मोदी सरकार आयकर की सीमा में बदलाव कर नौकरीपेशा और मध्यम वर्ग को बड राहत देते हुए
अब यह 7 लाख सालाना से कम आय वालों को टैक्स में छूट
मिडिल क्लास को अभी 5 लाख तक कोई टैक्स नहीं देना होता है अब यह 7 लाख सालाना होगी।
अब ऐसी होगी नई टैक्स स्लैब
आय टैक्स%
0 से तीन लाख 0 फीसदी
3 से 6 लाख 5 फीसदी
6 से 9 लाख 10 फीसदी
9 से 12 लाख 15 फीसदी
12 से 15 लाख 20 फीसदी
15 लाख से ज्यादा 30 फीसदी
इससे पहले आखिरी बार साल 2014 में आयकर सीमा (Income Tax Slab) में बदलाव किया गया था। तब दो लाख की लिमिट को ढाई लाख किया गया था। फिलहाल अगर किसी की कमाई ढाई लाख रुपए सालाना से कम है तो उसे कोई टैक्स नहीं देना पड़ता है। वहीं, ढाई लाख से 5 लाख रुपए सालाना तक की कमाई पर 5 फीसदी टैक्स देना पड़ता है। फिर 5 लाख से 7.5 लाख पर 10 फीसदी, 7.5 लाख से 10 लाख रुपए की आय पर 15 फीसदी, 10 लाख से 12.5 लाख रुपए की आय पर 20 फीसदी और 12.5 लाख से 15 लाख तक की आय पर 25 फीसदी और 15 लाख से ऊपर की कमाई करने वालों पर पहले की तरह 30 फीसदी टैक्स लगता है। देश लगातार बढ़ रही महंगाई से जूझ रहा है। ऐसे में टैक्सपेयर्स को उम्मीद है कि सरकार 5 लाख रुपए तक टैक्स से छूट दे सकती है।





















