Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

RPSC SO Screening Test Result: राजस्थान स्टेटिस्टकल ऑफिसर स्क्रीनिंग टेस्ट का रिजल्ट जारी, 86 उम्मीदवार हुए शॉर्टलिस्ट, देखें लिस्ट

RPSC SO Screening Test Result: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सांख्यिकी अधिकारी के पद के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा परिणाम की घोषणा की है। जो लोग इस परीक्षा में उपस्थित हुए थे वे अपनी सिलेक्शन स्टेटस चेक करने के लिए rpsc.rajasthan.gov.in पर जा सकते हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

राजस्थान आरपीएससी सांख्यिकी अधिकारी (Statistical Officer) स्क्रीनिंग टेस्ट 2021 के आधार पर इंटरव्यू राउंड या पर्सनैलिटी टेस्ट राउंड के लिए कुल 86 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। रिजल्ट पीडीएफ पर उनके रोल नंबर दिया गया है। आयोग ने सूचित किया है कि 32 उम्मीदवारों की चयन स्थिति अनंतिम है है। इंटरव्यू की तारीखें नियत समय में जारी की जाएंगी।

बता दें कि आरपीएससी द्वारा यह भर्ती अभियान स्टैटिस्टकल ऑफिसर (SO) की कुल 43 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया गया है। स्क्रीनिंग टेस्ट 18 दिसंबर, 2022 को राज्य भर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया गया था। अपना रिजल्ट चेक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

RPSC SO Screening Test Result Direct Link

RPSC Statistical Officer Screening Test Result: ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर, ‘न्यूज एंड इवेंट्स’ टैब के तहत सांख्यिकीय अधिकारी स्क्रीनिंग परिणाम देखने के लिए लिंक खोलें।
  • रोल नंबर की मदद से चेक करें अपना रिजल्ट।
  • पीडीएफ फाइल को डाउनलोड करें और सेव करें।
Aaj Ki Khabrencareer tips Hindiemployment news Indiagovernment job vacancyjob alert todayprivate job IndiaSarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now