Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बोर्ड परीक्षा देने गया लड़का, 500 लड़कियाों के बीच बैठा और बेहोश हो गया

Published on: 2 February 2023
BIHAR 5 1

पटना: बिहार इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हो गई। छात्र अपने-अपने सेंटर एग्जाम देने गए। लेकिन एक लड़का अपने एग्जाम सेंटर जाते ही घबरा गया। वह इतना घबराया कि सेंटर पर ही बेहोश हो गया। नालंदा के जिले कए एक सेंटर पर जब लड़का परीक्षा देने पहुंचा तो अपने को 500 लड़कियों के बीच पाकर बौखला गया।

नर्वस हो गया लड़का

मनीष शंकर नाम का ये स्टूडेंट अपने सेंटर पर एक साथ 500 लड़कियां देखकर बेहोश हो गया। मनीष का सेंटर जिस क्लास में आया था, वहां पर उसे छोड़ सभी लड़कियां थीं। इस सेंटर पर करीब 500 लड़कियां थीं। बेहोश होने पर मनीष को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उनकी मौसी ने बताया कि घबराहट की वजह से वह बेहोश हो गया था, उसे बुखार आ गया और उसे अस्पताल ले जाया गया।

समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि जब वह परीक्षा केंद्र गया तब उसने देखा कि कमरा लड़कियों से भरा हुआ है, जिससे वह घबरा गया और उसको बुखार आ गया। छात्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर फिलहाल उसकी हालत स्थिर है।

कल से शुरू हुईं बोर्ड परीक्षाएं

बिहार में बुधवार 1 फरवरी 2023 से हायर सेकेंडरी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गईं। राज्य में इसके लिए 1464 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार इंटर की परीक्षा में कुल 13 लाख 18 हजार 227 विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। इनमें 6 लाख 36 हजार 432 लड़कियां और 6 लाख 81 हजार 795 लड़के शामिल हैं।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now