Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

IND vs AUS: R अश्विन की इस बॉल से हैं कंगारू बल्लेबाजों को डर, ऑस्ट्रेलिया की खास तैयारी, VIDEO

Special Preparation Of Australian Batsmen

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने 9 फरवरी से शुरू होने जा रही टेस्ट सीरीज के लिए प्रैक्टिस शुरू कर दी है। खास बात यह है कि बेंगलुरू में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज रविचंद्रन अश्विन से निपटने के लिए खास तैयारियों में जुटे हैं। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज अभ्यास सत्र में अश्विन की कार्बन कॉपी बॉलर की बॉलों पर प्रैक्टिस कर रहे हैं।

कैरम बॉल के लिए तैयारी

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बता दें कि रविचंद्रन अश्विन की कैरम बॉल की खासियत है, अश्विन की कैरम बॉल पर विश्व के बड़े-बड़े बल्लेबाज पानी भरते नजर आते हैं। जबकि घरेलू पिचों पर वह और भी खतरनाक हो जाते हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को भारतीय स्पिन बॉलिंग अटैक से निपटना बड़ी चुनौती है। खास तौर पर रविचंद्रन अश्विन से। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया ने इसका तोड़ निकाला है।

महेश पिथिया की बॉलिंग पर प्रैक्टिस

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज इंडिया बॉलर महेश पिथिया की बॉलिंग पर बैटिंग प्रैक्टिस कर रहे हैं। बता दें कि महेश पिथिया को आर अश्विन की तरह बॉलिंग करते हैं, जिसके चलते उन्हें अश्विन का डुप्लीकेट भी कहा जाता है, अश्विन की तरह महेश पिथिया भी बल्लेबाजों का काफी परेशान करते हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को जैसे ही उनके बारे में पता चला तो कंगारू बल्लेबाजों ने उन्हें बुलाया और उनकी बॉलों पर आज दिनर प्रैक्टिस की।

हम एक्साइटिड हैंः एलेक्स कैरी

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने बताया कि इंडिया में भारतीय स्पिनरों को खेलना आसान नहीं होता। ऐसे में जब महेश पिथिया के बारे में जानकारी मिली तो उनसे स्पिन बॉलिंग को खेलना सीख रहे हैं। एलेक्स कैरी का कहना है कि अश्विन को खेलना आसान नहीं होता है। खास तौर पर उनकी कैरम बॉल बल्लेबाजों को बहुत परेशान करती है। ऐसे में हमने टीम मीटिंग करके स्पिन बॉलिंग के खिलाफ खेलने की तैयारी की है। एलेक्स कैरी ने कहा कि हम स्पिन बॉलिंग को खेलने के लिए एक्साइटिड भी हैं।

बेंगलुरू में जारी है ऑस्ट्रेलिया की प्रैक्टिस

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 फरवरी से पहला टेस्ट नागपुर में खेला जाएगा। जिसके लिए ऑस्ट्रेलिया वर्तमान में बेंगलुरू के बाहरी इलाके अलूर में केएससीए क्रिकेट ग्राउंड में प्रशिक्षण ले रहा है, जहां वे गुरुवार से अभ्यास कर रहे हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now