Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

संजय राउत ने किरीट सोमैया और नारायण राणे को बताया BJP के ‘पोपटलाल

Sanjay Raut

Maharashtra Politics: शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत और भाजपा नेता नारायण राणे व किरीट सोमैया के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को राउत ने दोनों पर पलटवार करते हुए कहा, ‘झूठे आरोप लगाकर दोनों नेताओं ने मुझे बदनाम किया है। इन्हें अदालत में घसीटूंगा।’

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उन्होंने कहा, ‘भाजपा में नारायण राणे और किरीट सोमैया जैसे कुछ नेता हैं, जो सोचते हैं कि वे नेता हैं। लेकिन मैं उन्हें ‘पोपटलाल’ कहता हूं। वे पार्टी के लिए पैरोटिंग करते हैं। वे बेबुनियाद आरोप लगाते रहते हैं…मैं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगा। मैं उन्हें मानहानि का नोटिस भेजूंगा। अब बहुत हो चुका है। मैं कानूनी लड़ाई लड़ूंगा।’

राउत के वकील सार्थक शेट्टी ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को 15 जनवरी को भांडुप क्षेत्र में आयोजित कोंकण महोत्सव में उनके बारे में अपमानजनक, दुर्भावनापूर्ण और झूठी टिप्पणी करने के लिए मानहानि का नोटिस भी भेजा है।

उत्सव के दौरान राणे ने कहा था कि उन्होंने बाल ठाकरे के निर्देश पर राउत को राज्यसभा सांसद बनाया था और उसके लिए उन्होंने पैसा खर्च किया था क्योंकि उनका नाम मतदाता सूची में नहीं था।

राणे को अपने बयान के लिए माफी मांगना चाहिए

संजय राउत कहा, ‘राणे का दावा है कि उन्होंने मुझे 2004 में सांसद बनाया था। अगर उन्होंने मुझे सांसद बनाया, तो शिवसेना प्रमुख बालासाहेब क्या कर रहे थे? कल वे यह भी कह सकते हैं कि उन्होंने ही बाला साहेब को शिवसेना प्रमुख नियुक्त किया था। अब यही बचा है। वह कह रहे हैं कि मेरा नाम मतदाता सूची में नहीं था। यह मज़ाक है। सांसद होने से पहले मैं 25 साल से वोट देता आ रहा हूं। क्या मैं बांग्लादेशी या पाकिस्तानी नागरिक हूं? मैं एक भारतीय और एक महाराष्ट्रियन हूं। मुझे यह सब क्यों चाहिए? राणे का यह दावा हास्यास्पद है कि उन्होंने उन्हें सांसद बनाया।’

राउत ने कहा, ‘हम सभी को बालासाहेब और फिर उद्धव ठाकरे की वजह से सभी पद मिले। राणे को अपने बयान के लिए माफी मांगना चाहिए।’

राउत ने कहा, ‘मैं सोमैया के खिलाफ मानहानि का नोटिस भी दाखिल कर रहा हूं। मैं ही नहीं और भी कई शिवसैनिक जिन पर उन्होंने बेबुनियाद आरोप लगाए हैं, वे केस दर्ज कराएंगे। मैं चाहता हूं कि वह अदालत में जवाब दें। उन्हें अपने द्वारा लगाए गए आरोपों को साबित करना होगा।’

देश लुट रहा, भाजपा की खामोशी खतरनाक

संजय राउत ने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘जिस तरह से देश को लूटा जा रहा है और बीजेपी खामोश है वह खतरनाक है। पत्रकार सिद्दीकी कप्पन को जेल से रिहा कर दिया गया। उसकी जेब में 2 हजार रुपये भी नहीं मिले लेकिन उसे मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था।’

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now