Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

नवी मुंबई के तुर्भे डंपिंग यार्ड में लगी भीषण आग

Published on: 3 February 2023
New Project 4

Mumbai: नवी मुंबई के तुर्भे डंपिंग यार्ड में शुक्रवार की शाम भीषण आग लग गई। दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में लगे हुए हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग इतनी भयंकर है कि दूर से ही लपटें और धुएं का गुबार उठता दिख रहा है। फिलहाल दमकल कर्मी आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। यह कैसे लगी, इसका अभी पता नहीं लग सका है।

 

बुधवार को धारावी में लगी थी भीषण आग, महिला जिंदा जली

इससे पहले बुधवार को मुंबई के धारावी में कपड़ा बनाने वाली 5 फैक्ट्रियों में आग लग गई थी। यह आग इतनी विकराल थी कि आसपास की 2 इमारतों को भी अपनी चपेट में ले लिया था। इस आग की चपेट में आने से 62 साल की एक महिला की मौत हो गई थी। महिला एक यूनिट के ग्राउंड फ्लोर के बाथरूम में फंस गई थी। महिला का नाम ऊषा लोंधे था।

यह भी पढ़ें

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now