Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

केरल में ब्रिटेन की महिला पर्यटक के साथ दुर्व्यवहार

Victim Student

Kerala: केरल घूमने आई ब्रिटेन की महिला पर्यटक के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। घटना राजधानी तिरुवनंतपुरम के आदिमलाथुरा के पास की है। बताया जा रहा है कि जब महिला होटल से निकलकर चोवारा बीच जा रही थी, उसी दौरान टैक्सी ड्राइवर समेत पांच लोगों ने उससे मौखिक रूप से दुर्व्यवहार किया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

रिपोर्टों के अनुसार, जिस रिसॉर्ट में वह रह रही थी, उसके एचआर मैनेजर की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। शिकायत में प्रबंधक ने दावा किया कि आरोपियों ने कथित तौर पर महिला पर्यटक के यौन शोषण करने की कोशिश की।उन्होंने कहा कि महिला पर्यटक को परेशानी में देख रसोइया उसे बचाने आया जिसके बाद आरोपियों ने उस पर भी हमला किया।

शिकायत के अनुसार, आरोपियों में शामिल ड्राइवर की टैक्सी का यूज महिला पर्यटक कर रही थी। पीड़िता एयरपोर्ट से ही आरोपी की कार को किराए पर लिया था। इस दौरान टैक्सी ड्राइवर ने महिला पर्यटक का नंबर ले लिया। थोड़ी देर बाद टैक्सी ड्राइवर ने अश्लील इशारे करना शुरू कर दिया।

आरोप के मुताबिक, जब महिला रिसॉर्ट से बाहर निकल रही थी और बीच की ओर बढ़ रही थी, तो आरोपी टैक्सी ड्राइवर एंटनी ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर उसका शारीरिक शोषण करने की कोशिश की।

आरोपियों को विझिंजम पुलिस ने किया गिरफ्तार

विझिंजम पुलिस ने बताया कि तिरुवनंतपुरम जिले के विझिंजम के पास आदिमलथुरा में एक विदेशी पर्यटक के साथ पांच लोगों ने दुर्व्यवहार किया था। घटना 31 जनवरी की रात लगभग 10 बजे की है। घटना के दौरान महिला अपने रिसॉर्ट से बीच की ओर जा रही थी।

विझिंजम पुलिस ने बताया कि आरोपियों में से एक एंटनी एक टैक्सी ड्राइवर है, जिसकी कार का इस्तेमाल पीड़ित महिला के माता-पिता करते थे। इस दौरान आरोपी ने महिला पर्यटक का नंबर ले लिया था और फिर आरोपी महिला को लगातार फोन कर परेशान कर रहा था। मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now