Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

राम मंदिर को उड़ाने की साजिश, NIA ने संदिग्धों को दबोचा

Bihar News: अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी कार्रवाई की है। NIA ने कार्रवाई करते हुए धमकी मामले में प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के तीन सदस्यों को रविवार सुबह बिहार के मोतिहारी से हिरासत में लिया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

जानकारी के मुताबिक, NIA ने बिहार पुलिस के साथ संयुक्त अभियान के दौरान मोतिहारी जिले के चकिया अनुमंडल में छापेमारी की। यहां कुआंवां गांव से NIA ने तीनों लोगों को हिरासत में लिया। फिलहाल, NIA और अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियां अज्ञात स्थान पर हिरासत में लिए गए तीनों संदिग्धों से पूछताछ में जुटी है।

वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में आई थी NIA

सूत्रों के मुताबिक, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद NIA ने कार्रवाई शुरू की थी। उस्मान नाम के एक शख्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लाइव जाकर राम मंदिर को गिराने और उसी जगह बाबरी मस्जिद बनाने की धमकी दी थी।

बता दें कि उस्मान सोशल मीडिया पर उस वक्त लाइव हुआ था जब 31 जनवरी को नेपाल से अयोध्या तक की ‘देवशिला यात्रा’ मोतिहारी से गुजर रही थी। सूत्रों का कहना है कि इस वायरल वीडियो के सिलसिले में NIA ने रविवार सुबह मोतिहारी में कार्रवाई की और PFI के 3 संदिग्धों को हिरासत में लिया।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now