Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘बगीचे का सबसे खूबसूरत फूल…’, बेटी की विदाई पर भावुक हुए शाहिद अफरीदी

Shaheen Afridi Marriage Shahid Afridi Ansha Afridi1

नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी चीफ सलेक्टर और पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के दामाद बन गए हैं। शाहीन ने शाहिद की बेटी अंशा अफरीदी से शुक्रवार को निकाह किया। इस मौके पर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम, विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद, ऑलराउंडर शादाब खान, तेज गेंदबाज नसीम शाह समेत कई खिलाड़ी और राजनीतिक जगत के लोग मौजूद रहे। कराची में हुए इस शादी समारोह के दौरान शाहीन ने जहां शेरवानी पहन रखी थी तो वहीं अंशा अफरीदी ने पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ था। हालांकि बेटी की विदाई पर शाहिद अफरीदी थोड़े भावुक हो गए।

बेटी आपके बगीचे का सबसे खूबसूरत फूल है

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उन्होंने अपनी भावनाएं जाहिर करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। ट्विटर पर उन्होंने लिखा- बेटी आपके बगीचे का सबसे खूबसूरत फूल है क्योंकि वो बड़े आशीर्वाद से खिलती है। एक बेटी वह है जिसके साथ आप हंसते हैं, सपने देखते हैं और पूरे दिल से प्यार करते हैं। माता-पिता के रूप में, मैंने निकाह में अपनी बेटी शाहीन अफरीदी को दी है। उन दोनों को बधाई।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दी बधाई

शाहीन की शादी के बाद उन्हें दुनियाभर से बधाईयां मिलना शुरू हो गया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शाहिद को बेटी की शादी के लिए बधाई पत्र लिखा। उन्होंने लिखा- आपने मुझे शादी में आमंत्रित किया, लेकिन पहले से ही कुछ कार्यक्रमों के चलते मैं इस समारोह का हिस्सा नहीं बन सका। मैं नवविवाहित जोड़े को बधाई देता हूं।

पांच बेटियों के पिता हैं शाहिद अफरीदी

शाहिद अफरीदी ने नादिया अफरीदी से शादी की थी। उनकी पांच बेटियां हैं। जिनमें से सबसे बड़ी बेटी अक्सा अफरीदी की पिछले महीने ही शादी हुई है। पिछले साल शाहिद ने अंशा के साथ शाहीन अफरीदी की सगाई की घोषणा की थी। शाहिद की दूसरी बेटी और शाहिद अफरीदी शुक्रवार को शादी के बंधन में बंध गए।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now