Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Sukesh Vs Chahat: महाठग सुकेश ने जेल से लिखा लेटर, कहा- चाहत खन्ना गोल्ड डिगर है…मुझे शादीशुदा औरतों में कोई दिलचस्पी नहीं

New Project 8

Sukesh Vs Chahat: तिहाड़ जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने एक लेटर जारी किया है, जिसमें उसने चाहत खन्ना के आरोपों पर पलटवार किया है। सुकेश ने लिखा, ‘मुझे डेट करने या उन औरतों के साथ रहने में कोई दिलचस्पी नहीं है जो शादीशुदा हैं या जिनके बच्चे हैं। मैं चाहत जैसा गोल्ड डिगर नहीं हूं। चाहत से मेरा रिश्ता प्रोफेशनल है।’

चाहत खन्ना का दावा- मुझे किया था प्रपोज

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल, सुकेश चंद्रशेखर 210 करोड़ की ठगी का आरोपी है। बीते दिनों चाहत खन्ना ने दिल्ली की पटियाला कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया था। तभी उन्होंने कहा था, ‘जब मैं तिहाड़ जेल में सुकेश से मिलने गई थी, तब उसने घुटनों के बल जमीन पर बैठकर प्रपोज किया था।’ चाहत का यह भी कहना था कि जब उसने खुद को शादीशुदा और दो बच्चों की मां बताया तो उनके पति को बुरा-भला कहा था। चाहत ने कहा कि तब उन्हें यह नहीं पता था कि सुकेश तमिलनाडु की पूर्व सीएम जे जयललिता का भतीजा नहीं है। यह बात ईडी से पता चली थी।

चाहत खन्ना ने कुछ दिन पहले कहा था कि 18 मई 2018 को मुंबई एयरपोर्ट पर एंजल खान नाम की एक महिला से मुलाकात हुई थी। उसी ने इवेंट में जाने का बहाना बनाकर तिहाड़ जेल पहुंचाया। उस वक्त जब पता चला कि वह तिहाड़ जेल में है तो उसने चीखना शुरू कर दिया था। सुकेश ने कहा था कि वह मेरा बहुत बड़ा फैन है। जेल से लौटते वक्त एंजल ने दो लाख रुपए शगुन के तौर भी दिए थे।

sukesh chandrashekhar,sukesh chandrasekhar,chahat khanna,chahatt khanna,conman sukesh chandrashekhar,jacqueline fernandez sukesh chandrashekhar,chahat khanna sukesh chandrashekhar,jacqueline fernandez sukesh chandrasekhar,chahat khanna and sukesh chandrashekhar
सुकेश ने चाहत को एक प्रोफेशन झूठी करार दिया है। यह भी कहा कि अगर वह बुलाने या धोखे से जेल में मुझसे मिलने आई थी तो अब तक चुप क्यों है?

सुकेश बोला- चाहत एक प्रोफेशनल झूठी

सुकेश ने चाहत को एक प्रोफेशन झूठी करार दिया है। सुकेश ने चाहत के दावों पर पलटवार करते हुए कहा कि वह एक फिल्म के सिलसिले में जेल में मिलने आई थी। चाहत दावा करती है एंजल उसे जेल बहाने से लाई तो क्या वह किसी पर भी आंख बंद कर भरोसा कर सकती हैं? वह भी तिहाड़ जेल में अकेले?

सुकेश ने भी कहा कि अगर वह बुलाने या धोखे से जेल में मुझसे मिलने आई थी तो अब तक चुप क्यों है? पुलिस को पहले ही यह बात क्यों नहीं बताई। 2018 के बाद से उसे किसने रोक रखा था? 10 साल की बच्ची को भी पता होता है जेल कैसी होती है।

कौन हैं सुकेश चंद्रशेखर?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुकेश चंद्रशेखर कर्नाटक के बेंगलुरु का रहने वाला है। उसने शानदार जीवन शैली जीने के लिए बेंगलुरु और चेन्नई में लोगों से कई करोड़ रुपये ठगे। ऐसा माना जाता है कि, चंद्रशेखर व्यवसायियों को ऋण देने का वादा करता था और बदले में किसी भी कानूनी मामले को निपटाने की कोशिश करता था।

सुकेश और अभिनेत्री जैकलीन की अतरंगी सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। ऐसी दो तस्वीरें थीं। माना जाता है कि 2019 में अप्रैल-जून के बीच क्लिक किया गया था, जब चंद्रशेखर को अदालत ने अंतरिम जमानत पर रिहा किया था, तस्वीरों में से एक में सुकेश ने जैकलीन के गाल पर चुंबन किया था। जबकि, एक अन्य में, ठग जैसे ही मिरर सेल्फी क्लिक करता है, अभिनेत्री उसके गाल को चूमती दिखाई दे रही है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस को ईडी कई बार पूछताछ के लिए तलब कर चुकी है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को एक बार फिर उन्हें चल रही जांच में शामिल होने के लिए समन भेजा। वह बुधवार को ईडी के सामने पेश होंगी और करोड़पति ठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ दर्ज धन शोधन रोकथाम मामले के सिलसिले में सवालों का सामना करेंगी। गवाह के तौर पर जैकलीन अपना बयान दर्ज कराएगी।

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now