Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मेयर का चुनाव आज, सदन में फिर हंगामे के आसार

Delhi Mayor Election

Delhi Mayor Election: दिल्ली में सोमवार को एक बार फिर दिल्ली नगर निगम के मेयर पद का चुनाव होगा। एमसीडी में बहुमत हासिल कर चुकी आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (बीेजेपी) में मेयर और डिप्टी मेयर के पदों के लिए मुकाबला होगा। पिछले दो मौकों पर जिस तरह दोनों दलों के पार्षद भिड़ गए उसके बाद यह नाक की लड़ाई बन चुकी है।

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने चुनाव से पहले बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ने अपने पार्षदों को आज फिर एमसीडी बैठक में मेयर चुनाव न होने देने के निर्देश दिए हैं। बीजेपी पार्षदों को कहा गया है सदन शुरू होते ही किसी बहाने से हंगामा कर देना। पीठासीन अधिकारी पिछली बार की तरह फिर अनिश्चितकाल के लिए सदन स्थगित कर देंगी।

इसे भी पढ़ें:  पीएम मोदी बोले- इंफ्रास्ट्रक्चर सिर्फ सुविधा नहीं...

सिसोदिया ने बीजेपी पर साधा निशाना

 

इसे भी पढ़ें:  हार्ट अटैक-डायबिटीज से बचना है तो बाजरा खाइए, मोटापा भी घटेगा

एलजी फिर से 20 दिन बाद की तारीख देंगे। निगम में मेयर पद पर होने जा रहे चुनावों के लिए आज एक बार फिर हंगामे के आसार हैं। पिछले दोनों मौकों पर एलजी द्वारा नामित 10 पार्षदों के वोट डालने को लेकर विवाद हुआ था। एक बार फिर लग रहा है कि इसी मुद्दे को लेकर दोनों दलों में विवाद हो सकता है।

वोटिंग से पहले आप पार्षदों ने लिखा पत्र

रविवार को आप के 135 पार्षदों ने पीठासीन अधिकारी को पत्र लिखकर कहा कि मनोनीत पार्षदों को वोटिंग से रोका जाए। उन्होंने संविधान का हवाला देते हुए कहा कि संविधान के अनुच्छेद 243 R और डीएमसी ऐक्ट 1957 की धारा 3 (b) (i) का हवाला देते हुए कहा कि नामित पार्षदों को वोटिंग प्रक्रिया में हिस्सा लेने का अधिकार नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  Delhi Excise Policy Case: दिल्ली हाईकोर्ट में केजरीवाल की याचिका पर आज होगी सुनवाई

आप ने पूर्वी पटेल नगर से पार्षद शैली ओबेरॉय को मेयर पद के लिए उम्मीदवार बनाया है तो चांदनी महल से जीते आले मोहम्मद इकबाल को डिप्टी मेयर पद के लिए प्रत्याशी बनाया है। बीजेपी ने महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष और तीन बार की पार्षद रेखा गुप्ता को मेयर पद के लिए मैदान में उतारा है।

वहीं, राम नगर के पार्षद कमल बागड़ी का आले इकबाल से डिप्टी मेयर पद के लिए मुकाबला होगा। स्टैडिंग कमिटी के लिए भी दोनों दलों के बीच दिलचस्प मुकाबला होगा, जिसे एमसीडी का पावर सेंटर भी कहा जाता है।

Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now