Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

PM मोदी बोले- तुर्की की मदद को हम तैयार

Turkey Syria Earthquake 1

Turkey Syria Earthquake:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भयंकर भूकंप से जूझ रहे तुर्की को मदद की पेशकश की है। पीएम मोदी ने कहा कि इस समय तुर्की में आए विनाशकारी भूकंप पर हम सभी की नजरें हैं। बहुत से लोगों की दुखद मृत्यु और बहुत नुकसान की खबरें हैं। भारत के 140 करोड़ लोगों की संवेदनाएं भूकंप पीड़ितों के साथ हैं। हम भूकंप पीड़ितों की हर संभव मदद के लिए तैयार हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कर्नाटक के बेंगलुरु में इंडिया एनर्जी वीक 2023 कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान पीएम मोदी ने तुर्की को मदद की पेशकश की। लोगों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘तुर्की में आए विनाशकारी भूकंप को हम सब देख रहे हैं। कई लोगों के मरने और नुकसान की खबरें आ रही हैं। तुर्की के आसपास के देशों में भी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। 140 करोड़ की हमदर्दी है। भारत के लोग सभी भूकंप प्रभावित लोगों के साथ हैं।”

और पढ़िए –

550 से ज्यादा लोगों की हुई मौत

अनादोलु एजेंसी ने आपदा प्रबंधन अधिकारियों का हवाला देते हुए बताया कि तुर्की के गाजियांटेप प्रांत में नूरदागी से 23 किलोमीटर (14.2 मील) पूर्व में आए घातक भूकंप के बाद तुर्की और सीरिया में भयंकर तबाही मची है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों देशों में भूकंप से अब तक करीब 550 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। कहा जा रहा है कि भारी संख्या में इमारतों को भी नुकसान हुआ है। मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी ट्वीट किया और तुर्की और सीरिया दोनों को झटका देने वाले दुखद भूकंप में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया। अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने भी तुर्की को सहायता का आश्वासन दिया।

उन्होंने ट्वीट किया, “तुर्की और सीरिया में आज के विनाशकारी भूकंप से अमेरिका बहुत चिंतित है। मैं तुर्की के अधिकारियों के साथ संपर्क में हूं ताकि यह बता सकूं कि हम किसी भी और सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए तैयार हैं।

और पढ़िए – 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now