Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

रोहित का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने वाली है ये महिला

New Project6 1

T20 World Cup Records: 10 फरवरी से साउथ अफ्रीका में महिला टी20 विश्वकप 2023 खेला जाना है। इस विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया टीम के सलामी बल्लेबाज एलिसे पेरी टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं। ये रिकॉर्ड टी20 विश्वकप में सबसे ज्यादा मैच खेलने का है, जो फिलहाल रोहित शर्मा के नाम है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल, पुरुष और महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा टी20 वर्ल्डकप मैच रोहित शर्मा ने खेले हैं। उन्होंने 39 मुकाबले खेले। वह इस मामले में नंबर 1 पर काबिज हैं, अगर एलिसे पेरी 4 मैच खेलती हैं तो ह रोहित को पीछे छोड़ देंगी।

ग्रुप स्टेज में रोहित का रिकॉर्ड तोड़ देंगी एलिसे पेरी

महिला टी20 विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया टीम को अपना पहला मैच श्रीलंका के खिलाफ खेलना है। ऑस्ट्रेलिया ग्रुप ए में शामिल है। जबकि ग्रुप बी में टीम इंडिया है। एक ग्रुप में कुल 5 टीमें हैं, यानी ग्रुप स्टेज में हर एक टीम 4 मैच खेलेगी। ग्रुप स्टेज में ही ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर एलिसे पेरी पुरुष क्रिकेटर रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ देंगी।

एलिसे पेरी रचेंगी इतिहास

आपको बता दें कि रोहित शर्मा 2007 में हुए पहले टी20 विश्वकप से ही टीम इंडिया के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने कुल 39 मुकाबले खेले हैं। जबकि एलिसा पेरी के नाम टी20 विश्वकप में 36 मैच दर्ज हैं। 3 मुकाबले खेलते ही वह टी20 विश्वकप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वालीं क्रिकेटर बन जाएंगी।

टी20 वर्ल्डकप के मैच सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली महिला क्रिकेटर्स

एलिसे पेरी (ऑस्ट्रेलिया) – 36 मैच
एलिसा हीली (ऑस्ट्रेलिया) – 34 मैच
सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड) – 32 मैच
डियांड्रा डॉटिन (वेस्टइंडीज) – 30 मैच
हरमनप्रीत कौर (भारत) – 30 मैच

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now