Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

कियारों के हाथों में सजी मेहंदी, जैसलमेर पहुंचीं जूही

Juhi Chawla

Sidharth Kiara Wedding: सिद्धार्थ-कियारा की शादी में मेहंदी रस्म शुरू हो गई है। रात में म्यूजिकल नाइट पार्टी होगी। इसमें बॉलीवुड के सितारे प्रस्तुति देंगे। DJ जोंकी और DJ गणेश एक साथ परफार्म करेंगे। वहीं, एक्ट्रेस जूही चावला अपने पति जय मेहता के साथ सोमवार की शाम सवा छह बजे जैसलमेर पहुंचीं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

जूही चावला ने सिद्धार्थ-कियारा की जोड़ी को कमाल की जोड़ी बताया। उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को बधाई दी है। बता दें कि जूही चावला और कियारा के परिवार के बीच काफी घनिष्ठता है। कियारा के पापा और जूही चावला दोस्त हैं। इसलिए कियारा उन्हें आंटी कहती हैं।

जूही चावला ने जैसलमेर की उड़ान से एक वीडियो ट्वीट किया है। इसका कैप्शन उन्होंने #sidkiara दिया।

आपको बता दें कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के बीच प्यार की शुरुआत शेरशाह के सेट पर हुई थी। हालांकि उन्होंने मीडिया के सामने कभी अपने प्यार का इजहार नहीं किया। अब शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

चार्टर्ड प्लेन से जैसलमेर पहुंचीं ईशा 

जूही चावला के अलावा फिल्म निर्माता करण जौहर पत्नी मीरा राजपूत के साथ और अभिनेता शाहिद कपूर रविवार को जैसलमेर पहुंच गए। वहीं ईशा अंबानी आनंद परिमल के संग अपने पर्सनल चार्टर्ड प्लेन से जैसलमेर पहुंच चुकी हैं। एयरपोर्ट से लेकर होटल तक लोक कलाकार वीआईपी मेहमानों का स्वागत लोक संगीत की स्वर लहरियों के बीच में कर रहे हैं।

कल सूर्यगढ़ पैलेस में होगी शादी

बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी मंगलवार को जैसलमेर के होटल सूर्यगढ़ पैलेस में शादी करेंगे। शादी की रस्मों का दौर रविवार से शुरू हो गया है। सबसे पहले दूल्हा दुल्हन के हाथों में मेहंदी लगाई गई। प्रथम पूज्य भगवान गणेश की पूजा की गई। आज मेहमानों को दोपहर का भोजन वेलकम लंच के तौर पर दिया गया।

शादी में 10 देशों की 100 से ज्यादा डिश का मिलेगा स्वाद

कियारा-सिड की शादी में मेहमानों को 10 देशों की 100 से ज्यादा डिशेज का स्वाद मिलेगा। इसमें इटेलियन, चाइनीज, अमेरिकन, साउथ इंडियन, मेक्सीकन, राजस्थानी, पंजाबी, गुजराती सारे खाने शामिल है। इसके साथ ही राजस्थान की स्पेशल डिश दाल-बाटी चूरमा, बाजरे की रोटी और खिचड़ी का स्वाद भी शादी में मिलेगा।

साथ ही मीठे में जैसलमेर का घोटवां लड्‌डू भी होंगे। इतना ही नहीं पंजाब की खास डिश मक्के की रोटी के साथ पालक-सरसों का साग भी होगा। इसके साथ ही शादी में 500 वेटर अपने ड्रेस कोड के साथ होंगे। हर एक मेहमान की जिम्मेदारी के लिए एक वेटर होगा।

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now