Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

हज पर जाने वालों के लिए बड़ी खबर, इस बार आवेदन मुफ्त करें

Haj

Hajj 2023: अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने सोमवार को हज नीति (Hajj 2023) जारी की है। हज पॉलिसी 2023 के मुताबिक, इस बार आवेदन फ्री होगा। यानी हज यात्रियों से आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। अभी तक 400 रुपए प्रति यात्री आवेदन के नाम लिए जाते थे। इसके अलावा करीब 50 हजार रुपए प्रतियात्री छूट भी दी जाएगी।
वहीं, हज यात्रियों को बैग, सूटकेस, छाता, चादर जैसे सामान के लिए अब पैसा नहीं देना पड़ेगा। वे अपने स्तर पर सामान खरीदकर ले जा सकेंगे।

नई हज नीति की खास बातें

  • बुजुर्ग, दिव्यांग और महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • 45 साल से ज्यादा की कोई महिला अब अकेले हज के लिए आवेदन कर सकेंगी।
  • इस बार कुल कोटे में से एक लाख 75 हजार में से 80 फीसदी हज कमेटी को और 20 फीसदी निजी ऑपरेटरों को आवंटित होंगे।
  • जिन लोगों ने हज कमेटी की ओर से पहले यात्रा कर रखी है, वे आवेदन के लिए योग्य नहीं होंगे।
  • स्वास्थ्य की जांच सिर्फ सरकारी अस्पताल में करानी होगी। निजी अस्पताल की जांच मान्य नहीं होगी।

यात्रा को आसान बनाने के लिए 25 स्थान तय

Kullu Dussehra 2026 Celebration

श्रीनगर, रांची, गया, गुवाहाटी, भोपाल, इंदौर, मंगलुरु, गोवा, औरंगाबाद, वाराणसी, जयपुर, नागपुर, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोच्चि, विजयवाड़ा, अगरतला आदि हैं।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now