Prajasatta Side Scroll Menu

नेपाल विमान हादसे पर बड़ा खुलासा

Nepal plane tragedy: जनवरी महीने में नेपाल में हुए विमान हादसे को लेकर जांच कमेटी ने बड़ा खुलासा किया है। जांच कमेटी ने कहा, येति एयरलाइंस के ATR-72 विमान के डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर को चेक किया गया। पता चला है कि विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह उसके इंजन में थी।

15 जनवरी सुबह हुआ था हादसा

नेपाल में 15 जनवरी को विमान हादसा हुआ था। यति एयरलाइंस का एटीआर-72 विमान सुबह कास्की जिले के पोखरा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में कुल 72 लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक विमान अचानक हवा में हिलने लगा था। तेज धमाके की आवाज के बाद विमान नीचे आने लगा। लैंडिंग से 10 सेकेंड पहले विमान आग की चपेट में आ गया था।

इसे भी पढ़ें:  होली के रंग में अपना रिश्ता करें और भी गहरा! करीबियों को भेजें ये शुभकामनाएं संदेश

पांच सदस्यीय जांच कमेटी का गठन

इस हादसे में 5 भारतीयों की भी मौत हुई थी। नेपाल विमान हादसे को लेकर पूर्व नागरिक उड्डयन सचिव नागेन्द्र घिमिरे के नेतृव्य में पांच सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई। इस कमेटी में पूर्व नागरिक उड्डयन सचिव नागेन्द्र घिमिरे, पायलट सुनिल थापा, दीपक प्रसाद बांस्तोला, और हवाई मैनटेनेंस के इंजीनियर टेकराज जंग थापा को रखा गया था। अब रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट के अनुसार, इंजन में तकनीकी खराबी थी।

इसे भी पढ़ें:  यू्क्रेन से जंग के बाद पहली बार मिले रूस-अमेरिका के विदेश मंत्री

यह भी पढ़ें: 

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now