Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

India America Relations: अरविंद केजरीवाल के बाद कांग्रेस के फ्रीज खातों पर अमेरिका की टिप्पणी, जानिए.. क्या बोला

Published on: 28 March 2024
India America Relations:

India America Relations: अमेरिका ने पहले तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने के बाद टिप्पणी की थी। इसे लेकर भारत ने विरोध भी जताया था। लेकिन, मानने की जगह अब उसने कांग्रेस के फ्रीज बैंक अकाउंट्स का मुद्दा उठा दिया है। बता दें कि भारत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी (US On Arvind Kejriwal Arrest) को लेकर की गई टिप्पणी पर विरोध दर्ज कराने के लिए एक वरिष्ठ अमेरिकी राजनयिक को तलब किया है।

वहीँ अमेरिका ने बुधवार को कहा कि वह निष्पक्ष, पारदर्शी, समयबद्ध कानूनी प्रक्रियाओं को प्रोत्साहित करता है और “हमें नहीं लगता कि किसी को इस पर आपत्ति होनी चाहिए.” अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा, “हम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी सहित इन कार्रवाइयों पर बारीकी से नजर रखना जारी रखेंगे।

मिलर ने विदेश मंत्रालय की प्रेस वार्ता के के दौरान भारत द्वारा नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास के कार्यवाहक उपप्रमुख ग्लोरिया बरबेना को तलब करने के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों को ‘फ्रीज’ करने पर पूछे गए एक सवाल का भी जवाब दिया।

उन्होंने कहा, “हम कांग्रेस पार्टी के आरोपों से भी अवगत हैं कि कर अधिकारियों ने उनके कुछ बैंक खातों को इस तरह से फ्रीज कर दिया है कि आगामी चुनावों में प्रभावी ढंग से प्रचार करना चुनौतीपूर्ण हो जाएगा। हम इनमें से प्रत्येक मुद्दे के लिए निष्पक्ष, पारदर्शी और समय पर कानूनी प्रक्रियाओं को प्रोत्साहित करते हैं। ”

मिलर ने कहा कि मैं कोई डिप्लोमैटिक बात नहीं कहूंगा लेकिन जो हमने सार्वजनिक रूप से कहा है हम उसपर टिके हुए हैं। हमें नहीं लगता कि किसी को इस पर आपत्ति करनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि अमेरिकी विदेश विभाग ने मंगलवार को कहा था वह अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की रिपोर्ट्स की मॉनिटरिंग कर रहा है। इसे लेकर उसने भारत सरकार से अरविंद केजरीवाल के मामले में सही और समय से कानूनी प्रक्रिया अपनाने के लिए कहा था। भारत ने इस पर सख्त आपत्ति जताई थी।

मंत्रालय ने कहा, “कूटनीति में, राज्यों से दूसरों की संप्रभुता और आंतरिक मामलों का सम्मान करने की अपेक्षा की जाती है। फैलो डिप्लोमैट्स के मामले में यह जिम्मेदारी और भी अधिक है, वरना यह अस्वस्थ मिसाल कायम कर सकता है। ”

विदेश मंत्रालय ने कहा, “भारत की कानूनी प्रक्रियाएं एक स्वतंत्र न्यायपालिका पर आधारित हैं जो उद्देश्यपूर्ण और समय पर परिणाम के लिए प्रतिबद्ध है. उस पर आरोप लगाना अनुचित है। ”

India America Relations |

Mahakaleshwar Mandir Fire Incident: उज्जैन के महाकाल मंदिर में होली के दिन बड़ा हादसा, पुजारी सहित 13 लोग झुलसे..

Himachal News: शांता कुमार ने भाजपा को दिखाया आईना, सिर्फ कुर्सी की राजनीति करने का आरोप लगाया

Land Sliding in Medi Una : ऊना से बड़ी ख़बर..! श्रद्धालुओं पर लैंडस्लाइड के कारण पहाड़ी से पत्थर गिरने से दो की मौत सात घायल

Aaj Ki Khabrendaily news IndiaEnforcement Directoratelatest hindi newsnewsnews update todaypriyanka gandhisamachar todaytoday news Hinditop headlines today

Join WhatsApp

Join Now