Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

पूर्व पीएम अटल बिहारी की भांजी का निधन, नागपुर में ली अंतिम सांस

Former PM Niece Death In Nagpur

Nagpur: पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की भांजी अनिता पांडेय का नागपुर में निधन हो गया। वे 60 वर्ष की थी। परिवार के सदस्यों ने बताया कि वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी। उन्होंने कहा कि पांडेय नागपुर के खामला लेआउट के देवनगर इलाके में रहती थीं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

अनिता पांडेय का अटल जी से गहरा लगाव रहा था। 2018 में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके मामा अटल जी घर पर कोई राजनीतिक बात नहीं करते थे। वह केवल पारिवारिक बात करते थे। अटल जी ने उनसे सबसे ज्यादा स्नेह रखते थे। उन्होंने बताया कि हर साल 25 दिसंबर को अटल जी के जन्मदिवस पर उनसे दिल्ली मिलने जाते थे। लेकिन आखिरी बार हम लोग मिलने नहीं जा सके।

2021 में भतीजी का हो चुका निधन

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजयपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला का अप्रैल 2021 में कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो चुका है। वे बीजेपी से दो बार सांसद भी रही। करुणा शुक्ला ने 70 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली थी। 2013 में बीजेपी से नाराजगी के चलते उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now